Free Gas Cylinder: महंगाई के दौर में बड़ी राहत, फ्री में मिलेगा LPG सिलेंडर, यहां की सरकार ने महिलाओं को दिया दिवाली गिफ्ट
महंगाई के दौर में बड़ी राहत, फ्री में मिलेगा LPG सिलेंडर, Free LPG Cylinder Latest Update: Govt Gives Diwali Gift to All Women of Across States

लखनऊः Free LPG Cylinder Latest Update सुरसा की मुंह जैसी बढ़ रही महंगाई से आम आदमी राहत पाने के लिए कई तरकीबें अपना रहा है। सरकार की ओर भी लगातार राहत मिलने की उम्मीदों से देख रहा है। खाने-पीने की चीजों के साथ ईंधन के दाम बढ़ रहे हैं। यहां तक की रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम आदमी परेशान नजर आ रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन में आम आदमी को बड़ी राहत दी है। योगी सरकार ने महिलाओं को दिवाली गिफ्ट देते हुए फ्री में रसोई गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है।
Free LPG Cylinder Latest Update दरअसल, बीतें दिनों सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने महिलाओं को फ्री में गैस सिलेंडर देने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जाना है. प्रत्येक दशा में दीपावली से पहले सभी लाभार्थियों के घर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाने चाहिए।
मिशन शक्ति के पांचवें चरण की होगी शुरुआत
सीएम योगी नवरात्रि में मिशन शक्ति के पांचवें चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि यूपी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाओं की शुरुआत होगी और टारगेट बनाकर काम पूरा किया जाएगा। पुलिस के साथ ही अन्य विभागों को इस मिशन में जिम्मेदारी दी जा रही है। जिलों में मिशन शक्ति के नोडल अफसर के रूप में वहां पदस्थ पुलिस अफसर होंगे। उत्तर प्रदेश के सभी गांवों से लेकर शहर तक की महिलाओं को सशक्तिकरण योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सभी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Free LPG Cylinder Latest Update: Govt Gives Diwali Gift to All Women of Across States
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm