Ghaziabad Viral Video: ‘यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है’, युवतियों ने सड़क पर लिखा भड़काऊ मैसेज, फिर करने लगे ये काम, अब वायरल वीडियो से मचा बवाल

Ads

Ghaziabad Viral Video: 'यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है', युवतियों ने सड़क पर लिखा भड़काऊ मैसेज, फिर करने लगे ये काम, अब वायरल वीडियो से मचा बवाल

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 10:42 AM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 10:43 AM IST

Ghaziabad Viral Video/Image Source: @SachinGuptaUP

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का वीडियो वायरल
  • हाईवे पर लिखा गया यह मुसलमान के लिए नहीं
  • देहरादून के पास का बताया जा रहा है वीडियो

गाजियाबाद: Ghaziabad Viral Video: होली से पहले गाजियाबाद में धार्मिक तनाव पैदा करने का प्रयास सामने आया है। गुरुवार रात दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर कुछ युवतियों ने पेंट से लिखा, “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।” मामला सहारनपुर जिले की सीमा के पास का बताया जा रहा है।

“यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं”  (Ghaziabad Road Sign Controversy)

Ghaziabad Viral Video: मामले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवतियां हाईवे किनारे सीमेंट की दीवार पर बड़े-बड़े शब्दों में यह नारा लिखती नजर आ रही हैं। वीडियो में कुछ महिलाएं भगवा रंग का पटका गले में डालकर काम करती दिख रही हैं, जबकि पास खड़े अन्य कार्यकर्ता वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

जयश्रीराम के नारे के साथ वायरल वीडियो (Hindu Raksha Dal Muslims)

Ghaziabad Viral Video: इस मामले में हिंदू रक्षा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बयान दिया कि यह कार्य उनकी महिला कार्यकर्ताओं ने किया। उन्होंने कहा, “जब मुसलमान सड़क पर टैक्स नहीं देते, तो फिर सड़क पर क्यों चलते?” पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई साजिशन की गई प्रतीत होती है। हिंदू रक्षा दल पहले भी माहौल बिगाड़ने के प्रयासों में शामिल रहा है। दो महीने पहले भी गाजियाबाद पुलिस ने हिंदुओं की सुरक्षा के नाम पर तलवार बांटने के आरोप में पिंकी चौधरी को जेल भेजा था।

यह भी पढ़ें

 

"गाजियाबाद धार्मिक तनाव मामला" क्या है?

A1: होली से पहले युवतियों द्वारा हाईवे पर पेंट से मुसलमान विरोधी नारा लिखने का मामला है, जिससे धार्मिक तनाव फैलाने का प्रयास हुआ।

"हिंदू रक्षा दल की भूमिका" क्या रही?

A2: राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा कि यह कार्य उनकी महिला कार्यकर्ताओं ने किया था। दल पहले भी विवादित घटनाओं में शामिल रहा है।

"पुलिस की कार्रवाई" क्या रही?

A3: पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।