Ghaziabad Yuvak Atmahatya: मोबाइल पर सर्च किया-‘कैसे मरें कि दर्द हो कम’, फिर जॉइनिंग के 7 दिन पहले युवक ने खुद को लगा ली आग, हिस्ट्री देख दंग रह गई पुलिस

गाज़ियाबाद के मोदीनगर में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। युवक के मोबाइल से आत्महत्या से जुड़े कई वीडियो और सर्च हिस्ट्री मिलने के बाद पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि परिजन पेट्रोल डालकर हत्या किए जाने का दावा कर रहे हैं।

Ghaziabad Yuvak Atmahatya: मोबाइल पर सर्च किया-‘कैसे मरें कि दर्द हो कम’, फिर जॉइनिंग के 7 दिन पहले युवक ने खुद को लगा ली आग, हिस्ट्री देख दंग रह गई पुलिस

Ghaziabad Yuvak Atmahatya / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: February 2, 2026 / 06:25 pm IST
Published Date: February 2, 2026 6:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मोदीनगर में 25 वर्षीय युवक की जलकर संदिग्ध मौत।
  • मोबाइल से आत्महत्या से जुड़े वीडियो और सर्च मिले।
  • पुलिस आत्महत्या मान रही, परिजन हत्या का आरोप।

गाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद ज़िले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 25 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। युवक आग की लपटों से घिरा हुआ सड़क की ओर भागता हुआ आया, परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ( Google Search History Death )इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज करते हुए युवक का मोबाइल कब्जे में ले लिया। पुलिस को युवक के मोबाइल से आत्महत्या के कई वीडियो मिले हैं। युवक लगातार ‘कम दर्द’ में मरने के तरीके ढूँढ रहा था। जहाँ एक तरफ सर्च हिस्ट्री इस मामले को आत्महत्या बता रही है, वहीं परिजन दावा कर रहे हैं कि युवक को पेट्रोल छिड़ककर मारा गया है।

पेट्रोल डालकर लगाई आग

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गाज़ियाबाद के मोदीनगर का है। युवक की पहचान 25 वर्षीय मुराद यादव के रूप में हुई है। मुराद का चयन राजस्थान हाईकोर्ट में क्लर्क के पद पर हो गया था और एक हफ्ते के अंदर उसकी जॉइनिंग थी। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात 9 बजे मुराद का फ़ोन स्विच ऑफ़ हो गया था। ( Ghaziabad Latest Updates )इसके बाद रात करीब नौ बजे मुराद आग की लपटों से घिरा हुआ सड़क की ओर भागता आया। परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुँचाया लेकिन शरीर का लगभग 80% हिस्सा जल चुका था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आत्महत्या करने के आसान उपाय

इस पूरे मामले की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली उन्होंने मामला दर्ज करते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने युवक के फ़ोन को कब्ज़े में लेते हुए जाँच शुरू की। जाँच के दौरान युवक की सर्च हिस्ट्री में जो चीज़ें सामने आईं वह बेहद चौंकाने वाली थीं। युवक के फ़ोन में करीब 25 वीडियो मिले हैं।(  UP Crime News ) युवक आत्महत्या करने के आसान उपाय सर्च कर रहा था। जहर खाना, आग लगाना, नस काटना, गोली मारना जैसे खुदकुशी के अलग-अलग तरीके वह सर्च कर रहा था, जिसे देख पुलिस इस पूरे मामले को आत्महत्या बता रही है।

परिजन कर रहे हत्या का दावा

जहाँ एक तरफ पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, वहीं परिजनों ने इसे हत्या बताया है। ( Viral News )परिजनों का कहना है कि अज्ञात लोगों ने उसे कार में बैठाकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। जानकारी यह भी मिली है कि युवक का अफेयर एक युवती से चल रहा था। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल युवक की मौत के असली कारण क्या थे, यह अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जाँच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.