Ghazipur Fake GST Team News : स्पेशल 26 की तर्ज पर रेड! खुद को GST और इनकम टैक्स अफसर बताकर कर रहे थे ऐसा काम , व्यापारियों ने घेरा तो खुल गई पोल

Ghazipur के शादियाबाद कस्बे में फर्जी GST और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पहुंचे गिरोह का व्यापारियों ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने एक महिला समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Ghazipur Fake GST Team News : स्पेशल 26 की तर्ज पर रेड! खुद को GST और इनकम टैक्स अफसर बताकर कर रहे थे ऐसा काम , व्यापारियों ने घेरा तो खुल गई पोल

Ghazipur Fake GST Team News / Image Source : X

Modified Date: April 4, 2026 / 06:07 pm IST
Published Date: April 4, 2026 6:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इनोवा क्रिस्टा में सवार होकर पहुंचे आरोपियों ने खुद को GST अधिकारी बताया।
  • दुकानदारों से चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की गई।
  • व्यापारियों ने 7 आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

गाजीपुर : Ghazipur Fake GST Team News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के शादियाबाद कस्बे में गुरुवार शाम को एक फिल्मी अंदाज में ठगी करने का मामला सामने आया है। यहाँ कुछ जालसाज खुद को लखनऊ से आए जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग के बड़े अधिकारी बताकर दुकानदारों को डराने और उनसे अवैध वसूली करने पहुंचे थे। हालांकि, व्यापारियों की सतर्कता और बहादुरी की वजह से इस फर्जी गिरोह का भंडाफोड़ हो गया और पुलिस ने एक महिला समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

UP Crime News इनोवा क्रिस्टा में सवार होकर आए ठग

मिली जानकारी ठगी की यह पूरी कहानी एक लग्जरी इनोवा क्रिस्टा गाड़ी से शुरू हुई, जिसमें कुल 8 लोग सवार होकर कस्बे में आए। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने खुद को बड़ा अफसर बताया और चेकिंग के नाम पर दुकानों में घुस गए। उन्होंने सबसे पहले एक किराना स्टोर मालिक को डराकर 50 हजार रुपये की मांग की और 10 हजार रुपये वसूल लिए।

एक साथ सात आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद वह दूसरी दुकानों पर पहुंचे और वहां भी हजारों रुपयों की मांग करने लगे। जब एक दुकानदार से उनकी कहासुनी हुई, तो स्थानीय लोगों को शक हो गया। व्यापारियों ने एकजुट होकर टीम को घेर लिया। खुद को घिरता देख गिरोह का मुख्य सरगना सरस गुप्ता मौके से भाग निकला, लेकिन व्यापारियों ने बाकी 7 लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए लोगों में वाराणसी और आजमगढ़ के रहने वाले बाउंसर और एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की आजमगढ़ नंबर वाली गाड़ी को जब्त कर लिया है और सभी 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार सरगना की तलाश में छापेमारी जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.