Ghazipur Wedding News : मुस्लिम बेटी के पिता को मिला हिंदू दामाद, सनातन परंपरा से कराई शादी, बताया आखिर क्यों हुए राजी

गाजीपुर के विशंभरपुर गांव में एक अंतरधार्मिक विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लिव-इन में रह रहे जोड़े ने परिवार की रजामंदी से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी कर अपने रिश्ते को सामाजिक मान्यता दी।

Ghazipur Wedding News : मुस्लिम बेटी के पिता को मिला हिंदू दामाद, सनातन परंपरा से कराई शादी, बताया आखिर क्यों हुए राजी

Ghazipur Wedding News / Image Source : X

Modified Date: April 20, 2026 / 06:29 pm IST
Published Date: April 20, 2026 6:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गाजीपुर में अंतरधार्मिक जोड़े ने वैदिक रीति से रचाई शादी।
  • कई सालों से लिव-इन में रह रहे थे, एक बच्चा भी है।
  • दोनों परिवारों की सहमति से हुआ विवाह, गांव में बना चर्चा का विषय।

गाजीपुर: Ghazipur Wedding News उत्तर प्रदेश के गाजीपुर ज़िले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव में एक अंतरधार्मिक विवाह इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहाँ चंचल कुमार गोंड नामक युवक ने मुस्लिम युवती अंजू के साथ लठ्ठूडीह स्थित एक मैरिज हॉल में शादी की। इस शादी की खास बात यह है कि अंजू ने अपनी इच्छा से सनातन धर्म अपनाते हुए वैदिक रीति-रिवाज, पारंपरिक मंत्रोच्चार और अग्नि के सात फेरों के साथ चंचल का हाथ थामा।

कई सालों से लिव-इन और एक बच्चा

चंचल और अंजू की यह कहानी काफी अनोखी है। दोनों पिछले कई सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और उनका एक बच्चा भी है। Muslim Girl Marries Hindu Boy पहले दोनों घर से चले गए थे, लेकिन अब अपने रिश्ते और बच्चे को सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए उन्होंने शादी का फैसला किया। इस शादी के लिए बाकायदा निमंत्रण पत्र छपवाए गए, जिस पर लड़की के पिता के रूप में मरहूम निजामुद्दीन अंसारी और माता के रूप में नूरजहां का नाम गर्व से लिखा गया था।

दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई शादी

यह विवाह पूरी तरह हिंदू परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। मंडप में मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे और सिंदूरदान की रस्में पूरी की गईं। Viral Wedding News Uttar Pradesh इस अनोखे आयोजन में गांव वालों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), विश्व हिंदू परिषद (VHP), बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ता भी गवाह के रूप में शामिल हुए। दूल्हे के पिता हरिशंकर गोंड ने बताया कि दोनों परिवारों की रजामंदी से यह शादी हुई है और अब लड़की के घरवाले भी अपनी बेटी से मिलने आते रहते हैं। फिलहाल यह जोड़ा अलग किराए के मकान में अपना खुशहाल जीवन बिता रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:- 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..