Apollo Micro Systems Share Price: सरकार की मंजूरी और शेयर में तूफानी तेजी! मिसाइल-रॉकेट बनाने वाली कंपनी 5 दिन में 28% ऊपर, क्या ये सिर्फ शुरुआत है?

Apollo Micro Systems Share Price: अपोलो माइक्रो सिस्टम्स को मिसाइल, रॉकेट और एरियल बम जैसे प्रोडक्ट बनाने के लिए भारत सरकार से लाइसेंस मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में तेजी आई और यह 5% से ज्यादा बढ़कर 299.60 रुपये तक पहुंच गया। 5 दिनों में स्टॉक 28% से अधिक उछल गया। (NSE: APOLLO, BSE: 540879)

Apollo Micro Systems Share Price: सरकार की मंजूरी और शेयर में तूफानी तेजी! मिसाइल-रॉकेट बनाने वाली कंपनी 5 दिन में 28% ऊपर, क्या ये सिर्फ शुरुआत है?

(Apollo Micro Systems Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 20, 2026 / 05:39 pm IST
Published Date: April 20, 2026 5:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शेयर में 5 दिन में 28% की तेजी
  • ₹299.60 तक पहुंचा स्टॉक
  • सरकार से मिला डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस

नई दिल्ली: Apollo Micro Systems Share Price: अपोलो माइक्रो सिस्टम लिमिटेड के शेयर में हाल के दिनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। आज सोमवार को यह स्टॉक BSE पर 5% से अधिक उछलकर 299.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। पिछले 5 दिनों में ही इसमें करीब 28% की जोरदारतेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह कंपनी को मिला नया सरकारी लाइसेंस है। जिससे निवेशकों का भरोसा और बढ़ गया है।

सरकार से मिला डिफेंस लाइसेंस

कंपनी ने जानकारी दी है कि उसे भारत सरकार से डिफेंस वेपन सिस्टम्स की मैन्युफैक्चरिंग और प्रूफ टेस्टिंग का लाइसेंस प्राप्त हुआ है। यह लाइसेंस मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अंतर्गत आने वाले DPIIT (डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड) द्वारा जारी किया गया है। यह लाइसेंस लाइफटाइम वैलिड है। जिससे कंपनी को लंबे समय तक उत्पादन और परीक्षण की अनुमति मिल गई है। इस फैसले को कंपनी के भविष्य के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

क्या-क्या हथियार बना सकेगी कंपनी?

इस लाइसेंस के तहत कंपनी दो प्रमुख कैटेगरी में हथियार और डिफेंस सिस्टम बना सकेगी। पहली कैटेगरी में मिसाइल्स, एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल्स, टॉरपीडो, अंडरवॉटर माइन्स और सेफ्टी आर्मिंग मैकेनिज्म शामिल हैं। दूसरी कैटेगरी में गाइडेड वेपन्स, एरियल बम, रॉकेट्स और काउंटरमेजर सिस्टम शामिल हैं। हर कैटेगरी की सालाना उत्पादन क्षमता 1000 यूनिट तय की गई है। जिससे कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बड़ा विस्तार मिलेगा।

Apollo Micro Systems Ltd – शेयर अपडेट (20 अप्रैल 2026)

विवरण जानकारी
कंपनी नाम Apollo Micro Systems Ltd
वर्तमान कीमत ₹ 288.10
आज का बदलाव +₹5.20 (+1.84%)
ओपन (Open) ₹ 287.00
हाई (High) ₹ 299.60
लो (Low) ₹ 278.44
मार्केट कैप ₹10.33 हजार करोड़
P/E रेशियो 112.66
52-सप्ताह उच्चतम ₹ 354.70
52-सप्ताह न्यूनतम ₹ 110.37
डिविडेंड 0.09%
त्रैमासिक डिविडेंड ₹ 0.06

लॉन्ग टर्म में मजबूत रिटर्न

Apollo Micro Systems Ltd के शेयर ने लंबी अवधि में शानदार रिटर्न दिए हैं। पिछले 5 साल में यह स्टॉक 3100% से ज्यादा, 4 साल में करीब 1910% और 3 साल में 825% तक बढ़ चुका है। एक साल में भी इसमें 145% से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने मई 2023 में शेयर स्प्लिट करके 10:1 अनुपात में अपने शेयरों को बांटा था। फिलहाल इसका 52-सप्ताह उच्च स्तर 354.70 रुपये और न्यूनतम स्तर 110.37 रुपये है। लगातार मजबूत प्रदर्शन की वजह से यह स्टॉक निवेशकों की नजर में बना हुआ है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।