IAS Richa Sharma News: कई मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही छत्तीसगढ़ की ये सीनियर महिला IAS अफसर, घुटन से बिगड़ी हालत, ऐसे निकलवाया खुद को बाहर

कई मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही छत्तीसगढ़ की ये सीनियर महिला IAS अफसर, घुटन से बिगड़ी हालत, IAS Richa Sharma Stuck in Lift in Raipur

IAS Richa Sharma News: कई मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही छत्तीसगढ़ की ये सीनियर महिला IAS अफसर, घुटन से बिगड़ी हालत, ऐसे निकलवाया खुद को बाहर

IAS Richa Sharma News. Image Source- IBC24


Reported By: Rajesh Raj,
Modified Date: April 20, 2026 / 04:41 pm IST
Published Date: April 20, 2026 4:41 pm IST

रायपुरः IAS Richa Sharma News: छत्तीसगढ़ की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा आज रायपुर की करेंसी टावर की लिफ्ट में फंस गई। वह करीब 10 मिनट तक बंद लिफ्ट में फंसी रही। किसी तरह उन्होंने इसकी जानकारी प्रशासनिक अमले तक पहुंचाई। तत्काल मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची। फिर करेंसी टावर के कर्मचारियों से लिफ्ट से बाहर निकालवाया गया।

IAS Richa Sharma News: मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह 6:30 बजे की है। दरअसल करेंसी टावर में सातवें फ्लोर पर जिम है। जिम जाने के दौरान ही यह हादसा हो गया। लिफ्ट में ना तो इमरजेंसी मैनेजमेंट सिस्टम था ना ही हवा और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था थी। इसके चलते घबराहट में एसीएस रिचा शर्मा की स्थिति खराब होने लगी थी। जब वह लिफ्ट से बाहर निकली तो उनकी स्थिति सामान्य नहीं थी। उन्हें संभलने में थोड़ा वक्त लग गया। इस घटना से एसीएस रिचा शर्मा काफी नाराज नजर आई। उन्होंने ऊर्जा सचिव रोहित यादव को भी फोन किया और पावर बैकअप, सेफ्टी नहीं होने पर नाराजगी जताई।

इन्हें भी पढ़ें:- 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।