बंदरों को खाना खिलाते समय नीचे गिरने से लड़की की मौत

Ads

बंदरों को खाना खिलाते समय नीचे गिरने से लड़की की मौत

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 12:30 AM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 12:30 AM IST

मथुरा (उप्र), दो जुलाई (भाषा) मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में अपने घर में बंदरों को खाना खिलाते वक्त पहली मंजिल से गिरने से 14 साल की एक लड़की की मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) वरुण मिश्रा ने बताया कि बुधवार शाम वृंदावन थाना क्षेत्र की संत नगर कॉलोनी में पूर्वा नाम की एक लड़की अपने घर की पहली मंजिल से बंदरों को खाना खिलाते समय अपना संतुलन खो बैठी और नीचे गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मिश्रा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं. सलीम अमित

अमित