गोरखपुर में स्कूल देर से पहुंचने के कारण बेटी को सजा मिलने से नाराज व्यक्ति ने प्रधानाध्यापक को पीटा

Modified Date: September 5, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: September 5, 2026 10:22 pm IST

गोरखपुर (उप्र), पांच सितंबर (भाषा) गोरखपुर के गोला क्षेत्र में स्कूल देर से पहुंचने पर बेटी को सजा दिए जाने से नाराज एक व्यक्ति ने प्रधानाध्यापक की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने खिलाफ पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरकिटा दुबे के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार की शिकायत पर आरोपी दिलीप कुमार के प्राथमिकी दर्ज की है।

तहरीर के अनुसार एक सितंबर को सुबह की प्रार्थना सभा में देर से आने वाले विद्यार्थियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत सजा दी गई थी, जिनमें कक्षा छह की छात्रा अंशिका भी शामिल थी।

बाद में उसका पिता स्कूल पहुंचा और प्रधानाध्यापक के कार्यालय में घुस गया, जहां सजा को लेकर बहस हुई।

पुलिस ने बताया कि बहस बढ़ने पर कुमार ने प्रधानाध्यापक पर कथित तौर पर हमला करके उनके कपड़े फाड़ दिए।

गोला थाने के प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रधानाध्यापक की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कार्रवाई जारी है।

भाषा सं आनन्द जोहेब

जोहेब

लेखक के बारे में