Dausa Massive Road Accident: भीषण सड़क हादसा, पल भर में थम गई 6 लोगों की सांसें, नहीं मिला चीखने-चिल्लाने का मौका

Ads

Dausa Massive Road Accident: भीषण सड़क हादसा, पल भर में थम गई 6 लोगों की सांसें, नहीं मिला चीखने-चिल्लाने का मौका

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 07:49 AM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 07:50 AM IST

Dausa Massive Road Accident | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के दौसा जिले में एनएच-21 पर देर रात बड़ा हादसा हुआ
  • कार और ट्रेलर की भिड़ंत में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई
  • शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है

दौसा: Dausa Massive Road Accident राजस्थान के दौसा जिले में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई और कार के परखच्चे भी उड़ गए। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया।

Dausa road crash मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 11 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव के पास का है। बताया जा रहा है कि कालाखों गांव के निवासी 6 युवक एक कार में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। इसी बीच कार नेशनल हाईवे एनएच-21 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर चली गई। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रेलर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की भारी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला, तब तक 5 युवकों की मौत हो चुकी ​थी। जबकि एक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने 6 युवकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े:-

हादसा कब और कहाँ हुआ?

हादसा बीती रात करीब 11 बजे दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव के पास एनएच-21 पर हुआ।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

कार में सवार 6 युवकों की मौत हो गई।

हादसे का कारण क्या बताया जा रहा है?

शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना मुख्य कारण माना गया है।