Rajan Ji Maharaj Ram Katha Viral Video: ‘किसकी मां ने दूध पिलाया है, गोली मार के दिखाओ!’ रामकथा के मंच से क्यों भड़क उठे राजन जी महाराज? वीडियो हुआ वायरल

Ads

Rajan Ji Maharaj Ram Katha Viral Video: ‘किसकी मां ने दूध पिलाया है, गोली मार के दिखाओ!’ रामकथा के मंच से क्यों भड़क उठे राजन जी महाराज? वीडियो हुआ वायरल

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 11:29 AM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 12:15 PM IST

Rajan Ji Maharaj Ram Katha Viral Video/Image Source:Rajan Ji Maharaj

HIGHLIGHTS
  • गोरखपुर में रामकथा के दौरान बवाल
  • कथावाचक राजन जी महाराज का वीडियो वायरल
  • भरे मंच से फूट पड़ा महाराज का गुस्सा

गोरखपुर: Rajan Ji Maharaj Ram Katha Viral Video:  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में चंपा देवी पार्क में चल रही रामकथा के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब मशहूर कथावाचक राजन जी महाराज ने सार्वजनिक मंच से दबंगई करने वालों को खुली ललकार दे दी। मंच से दिए गए उनके तीखे बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

16 साल की कथा यात्रा में पहली बार (Rajan Ji Maharaj Threat Video)

Rajan Ji Maharaj Ram Katha Viral Video:  दरअसल, सोमवार को रामकथा के दौरान कुछ लोग बार-बार मंच पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजन जी महाराज की टीम ने उन्हें मंच पर आने से रोका। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि इसी दौरान महाराज की टीम के एक सदस्य को गोली मारने की धमकी दी गई। धमकी की जानकारी मिलते ही राजन जी महाराज आवेश में आ गए और व्यास पीठ से ही विरोध करने वालों को ललकारते हुए कहा कि किसने मां का दूध पिया है, गोली मारकर दिखाओ। राजन जी महाराज ने मंच से बताया कि 16 साल की कथा यात्रा में उनके साथ पहली बार ऐसी घटना घटी है। उन्होंने कहा कि पहले तो मंच पर चढ़ने को लेकर अफरा-तफरी मची और जब टीम ने व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की, तो उन्हें और उनके सहयोगियों को गोली मारने की धमकी दी गई।

रामकथा के मंच से खुली ललकार! (Rajan Ji Maharaj Gorakhpur)

Rajan Ji Maharaj Ram Katha Viral Video:  महाराज ने भावुक होते हुए कहा कि हम प्रेम से कथा कहने आए हैं और आप प्रेम से सुनने। हमारे घर और बच्चों को गोली मारने की बात कही जा रही है, यह बेहद दुखद है। ऐसी घटनाएं कभी नहीं होनी चाहिए। धमकी से आहत होकर राजन जी महाराज ने कुछ समय के लिए कथा करने से इनकार भी कर दिया था। हालांकि आयोजकों और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने के बाद वे पुनः कथा करने के लिए तैयार हुए। मंच पर लौटते ही उन्होंने पूरी घटना श्रोताओं के सामने रखी। इस घटना के बाद रामकथा स्थल पर मौजूद हजारों श्रद्धालु स्तब्ध रह गए। वहीं, मंच से दिए गए राजन जी महाराज के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें

"Rajan Ji Maharaj Gorakhpur Ram Katha" के दौरान विवाद क्यों हुआ?

Rajan Ji Maharaj Gorakhpur Ram Katha के दौरान कुछ लोग बार-बार मंच पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षा कारणों से रोके जाने पर बहस हुई, जो धमकी तक पहुंच गई।

"Rajan Ji Maharaj Threat Video" सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हुआ?

Rajan Ji Maharaj Threat Video इसलिए वायरल हुआ क्योंकि उन्होंने व्यास पीठ से सार्वजनिक रूप से अपनी टीम को मिली गोली मारने की धमकी का जिक्र करते हुए कड़े शब्दों में जवाब दिया।

"Gorakhpur Ram Katha Controversy" के बाद क्या कथा दोबारा शुरू हुई?

Gorakhpur Ram Katha Controversy के बाद आयोजकों और स्थानीय लोगों के समझाने पर राजन जी महाराज ने दोबारा कथा करना स्वीकार किया।