Hamirpur Bridge Collapsed | Photo Credit: AI
हमीरपुर: Hamirpur Bridge Collapsed उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक ढह गया। (Uttar Pradesh bridge collapse) हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और मौके पर तत्काल राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।
Hamirpur Bridge Collapsed इसके अलावा सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये के आर्थिक मुआवजे का ऐलान किया है और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन को SDRF के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने हेतु निर्देश दिए हैं।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’
जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
जिला प्रशासन को SDRF के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने हेतु निर्देश दिए हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 29, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना में मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 29, 2026
Hamirpur Bridge Collapse News मिली जानकारी के अनुसार, पुल थाना लालपुर के मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार को जोड़ने के लिए बन रहा था। इसी बीच अचानक भीषण आए आंधी तूफान आ गई। जिससे पुल का स्लैब भर भराकर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं।
बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार-शुक्रवार की दर्मियानी रात करीब 3.00 बजे हुआ। बेतवा नदी पर बन रहा पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय पुल के नीचे कई मजदूर सो रहे थे। यह मजदूर सुबह उठकर फिर पुल बनाने के काम में लग जाते थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा तेज बारिश, आंधी और तूफान की वजह से हुआ है।
यूपी ब्रिज कारपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 700 मीटर लंबा दो लेन ब्रिज मोराकांड से कुरारा के बीच बन रहा है। इसकी लागत 60 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि रात में आए तूफान के कारण स्लैब के नीचे लगा सपोर्ट सिस्टम हिल गया, जिससे स्लैब नीचे गिर गए। नीचे सो रहे मजदूर दब गए। हादसे की जांच स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ कारपोरेशन भी करेगा।