Hamirpur Bridge Collapsed: दर्दनाक मंजर देखने के बाद मुख्यमंत्री भी हुए भावुक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने का किया ऐलान

Hamirpur Bridge Collapsed: दर्दनाक मंजर देखने के बाद मुख्यमंत्री भी हुए भावुक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने का किया ऐलान

Hamirpur Bridge Collapsed: दर्दनाक मंजर देखने के बाद मुख्यमंत्री भी हुए भावुक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देने का किया ऐलान

Hamirpur Bridge Collapsed | Photo Credit: AI

Modified Date: May 29, 2026 / 12:34 pm IST
Published Date: May 29, 2026 12:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • निर्माणाधीन पुल ढहा
  • 5 मजदूरों की मौत
  • मृतकों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

हमीरपुर: Hamirpur Bridge Collapsed  उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक ढह गया। (Uttar Pradesh bridge collapse) हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और मौके पर तत्काल राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं।

मृतकों के परिवार को 5 5 लाख रुपए देने का ऐलान

Hamirpur Bridge Collapsed इसके अलावा सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये के आर्थिक मुआवजे का ऐलान किया है और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन को SDRF के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने हेतु निर्देश दिए हैं।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

भर भराकर गिरा पुल का स्लैब

Hamirpur Bridge Collapse News मिली जानकारी के अनुसार, पुल थाना लालपुर के मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार को जोड़ने के लिए बन रहा था। इसी बीच अचानक भीषण आए आंधी तूफान आ गई। जिससे पुल का स्लैब भर भराकर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं।

पुल के नीचे सो रहे थे मजदूर

बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार-शुक्रवार की दर्मियानी रात करीब 3.00 बजे हुआ। बेतवा नदी पर बन रहा पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय पुल के नीचे कई मजदूर सो रहे थे। यह मजदूर सुबह उठकर फिर पुल बनाने के काम में लग जाते थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा तेज बारिश, आंधी और तूफान की वजह से हुआ है।

तूफान के कारण हिला स्लैब के नीचे लगा सपोर्ट

यूपी ब्रिज कारपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 700 मीटर लंबा दो लेन ब्रिज मोराकांड से कुरारा के बीच बन रहा है। इसकी लागत 60 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि रात में आए तूफान के कारण स्लैब के नीचे लगा सपोर्ट सिस्टम हिल गया, जिससे स्लैब नीचे गिर गए। नीचे सो रहे मजदूर दब गए। हादसे की जांच स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ कारपोरेशन भी करेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।