Husband Caught Wife With Boyfriend: वैलेंटाइन डे पर पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा इस हालत में, बीच सड़क पर सबके सामने उतार दी इज्जत, वायरल हो रहा वीडियो
Husband Caught Wife With Boyfriend: वैलेंटाइन डे पर पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा इस हालत में, बीच सड़क पर सबके सामने उतार दी इज्जत, वायरल हो रहा वीडियो
Husband Caught Wife With Boyfriend: वैलेंटाइन डे पर पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा इस हालत में, बीच सड़क पर सबके सामने उतार दी इज्जत / Image: IBC24 Customized
- ति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया
- सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर 'ट्रेडिंग'
- दक्षिणपंथी संगठन इसे 'अश्लीलता' रोकने की मुहिम बता रहे
हापुड़: Husband Caught Wife With Boyfriend दुनिया भर में आज प्रेमी-प्रेमिकाओं का त्योहार यानि वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर जहां एक ओर कपल्स अपने पार्टनर को गुलाब देकर प्यार जता रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो वैलेंटाइन डे का जमकर विरोध कर रहे हैं। लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पति-पत्नी बीच सड़क पर हंगामा करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।
पत्नी को पकड़ा प्रेमी के साथ
Husband Caught Wife With Boyfriend मिली जानकारी के अनुसार मामला मेरठ रोड का है, जहां वैलेंटाइन डे मनाने गई पत्नी को पति ने प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी ने प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद हंगामा कर दिया। वहीं, गुस्साए पति ने बीच सड़क पर ही पत्नी की धुनाई कर दी। हालांकि सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कराया और मामले की जांच में जुट गई है। पति-पत्नी की मारपीट का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
बजरंग दल का पहरा
दूसरी ओर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी वेलेंटाइन डे को लेकर विरोध जारी है। सुबह से ही बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में लट्ठ लेकर शहर के अलग-अलग पार्क के सामने तैनात हो गए है। कार्यकर्त्ता हाथों में डंडे और लट्ठ लेकर चेतावनी भरे नारे लगा रहे थे कि अगर पार्क में कोई प्रेमी जोड़ा नजर आया तो वह न सिर्फ उसकी पिटाई करेंगे बल्कि उसका मुंडन करके जुलूस निकालेंगे। वहीं पुलिस भी मुस्तैद नजर आई, बजरंग दल के साथ ही पुलिस भी मौके पर तैनात थी, बजरंग दल अश्लीलता रोकने का दावा कर रहा था वही पुलिस बजरंग दल के कार्यकर्त्ताओं को कानून हाथ में लेने से रोकने के लिए मौजूद थे।
पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति ने किया हंगामा, सड़क पर मारपीट#हापुड़
⏩ नगर क्षेत्र के मेरठ रोड पर बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा⏩ पति ने पत्नी को कथित प्रेमी के साथ पकड़ा
⏩ कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट
⏩ पत्नी द्वारा पति की पिटाई का वीडियो चर्चा में
⏩ मौके… pic.twitter.com/DIwZdMMbHx
— News1India (@News1IndiaTweet) February 14, 2026
ये भी पढ़ें
- Sunny Leone Raipur Event News: रायपुर में सनी लियोनी के इवेंट पर बड़ा अपडेट.. रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने किया ये दावा, आप भी पढ़ें..
- Firozabad News: सैल्यूट एसपी साहब! अभिनेता राजपाल यादव के लिए इस एसपी ने दिखाई दरियादिली, अपने वेतन से दिए इतने हजार रुपए
- Trusted Tech Alliance: दुनिया की 15 टेक महाशक्तियों के बीच भारत की एंट्री! ‘ट्रस्टेड टेक एलायंस’ में ये कंपनी बनेगा भारत का चेहरा, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल क्लाउड जैसी बड़ी कंपनियाों के बीच संभालेगा कमान

Facebook


