Firozabad News: सैल्यूट एसपी साहब! अभिनेता राजपाल यादव के लिए इस एसपी ने दिखाई दरियादिली, अपने वेतन से दिए इतने हजार रुपए

ASP Anuj Chaudhary Helped Rajpal Yadav: सैल्यूट एसपी साहब! अभिनेता राजपाल यादव के लिए इस एसपी ने दिखाई दरियादिली, अपने वेतन से दिए इतने हजार रुपए

Firozabad News: सैल्यूट एसपी साहब! अभिनेता राजपाल यादव के लिए इस एसपी ने दिखाई दरियादिली, अपने वेतन से दिए इतने हजार रुपए

ASP Anuj Chaudhary Helped Rajpal Yadav | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 14, 2026 / 01:30 pm IST
Published Date: February 14, 2026 12:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में 6 महीने की सजा हुई
  • उन पर करीब 9 करोड़ रुपये की देनदारी है
  • कई लोग और नेता उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं

मुंबई: Firozabad News अपनी एक्टिंग से लोगों को हंसाने वाले बालीवुड एक्टर राजपाल यादव आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। हिंदी सिनेमा में वो काफी फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहा है। लेकिन वो फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस वक्त वो फिल्म नहीं, बल्कि कर्च की वजह से चर्चा में है। दरअसल, राजपाल यादव की अंतिम याचिका खारिज होने के बाद कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश जारी किया था। जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। इस मुश्किल समय में ‘जेम ट्यून्स’ के मालिक और म्यूजिक प्रोड्यूसर राव इंद्रजीत सिंह यादव ने राजपाल की मदद के लिए 1.11 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है।

ASP Anuj Chaudhary Helped Rajpal Yadav: एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने वेतन से दिए 51 हजार रुपए

जिसके बाद अब फिरोजाबाद एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने अपने वेतन से 51 हजार रुपये की मदद (ASP Anuj Chaudhary Helped Rajpal Yadav) भेजी है। इसकी जानकारी उन्होंने गुरुवार रात स्वयं इंटरनेट मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके दी है। जिसकी काफी प्रशंसा की जा रही है। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि करोड़ों लोगों को अपने अभिनय से हंसाने वाले अभिनेता की मदद के लिए सबको आगे आना चाहिए। भले ही वह इस समय जेल में हैं, लेकिन वह निजी तौर पर धार्मिक व्यक्ति और अच्छे अभिनेता हैं। इसलिए उन्होंने भी मदद है। वह उनसे व्यक्तिगत रूप से प्रभावित हैं। एसपी की पहल की लोगों ने खूब प्रशंसा की है। उनकी पोस्ट को 40 मिनट में 51 हजार से अधिक लोगों ने देखा।

तेजस्वी यादव ने भी मदद के लिए बढ़ाया हाथ

आपको बता दें कि इससे पहले जन शक्ति जनता दल पार्टी ने मदद के लिए आगे आए। जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव उन्हें 11 लाख रुपए देने का ऐलान किया। तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया एआउंट एक्स पर लिखा कि ‘मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूँ।’

अभिनेता सोनू सूद भी किए मदद

अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और उन्हें एक फिल्म में भूमिका के साथ अग्रिम राशि प्रदान करने की पेशकश की है। सूद ने फिल्म निर्माताओं और फिल्म उद्योग से जुड़े अन्य लोगों से भी अपील की कि वे इस संकट की घड़ी में अभिनेता–कॉमेडियन राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आएं।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस के एक मामले में इन दिनों ने तिहाड़ जेल में है। दरअसल, अभिनेता राजपाल यादव साल ने 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। चेक बाउंस होने और पैसे न लौटा पाने के कारण, दिल्ली हाई कोर्ट ने सरेंडर करने का आदेश किया था। जिसके बाद उन्हें 6 महीने की सजा काटने के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन पर 9 करोड़ रुपये की देनदारी बकाया है। इसी वजह से उन्हें सरेंडर करना पड़ा।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।