श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामले में अब इन तारीखों को होगी सुनवाई, वकील ने की जल्द सर्वे कराए जाने की मांग

Hearing in Shri Krishna Janmabhoomi-Idgah case : मथुरा जिले की एक अदालत ने मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण के दो वादों की

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामले में अब इन तारीखों को होगी सुनवाई, वकील ने की जल्द सर्वे कराए जाने की मांग

MLA Anant Singh

Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: July 5, 2022 11:48 pm IST

मथुरा : Hearing in Shri Krishna Janmabhoomi-Idgah case : मथुरा जिले की एक अदालत ने मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण के दो वादों की सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई के लिए सात और 16 जुलाई की तारीख तय की है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां Click करें*<<

यह भी पढ़े : सत्र शुरू होते ही पता चल जाएगा परीक्षा का टाइम टेबल, अपने शैक्षणिक सत्र में बदलाव करने जा रहा है पं रविशंकर विश्वविद्यालय 

सात और 16 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

Hearing in Shri Krishna Janmabhoomi-Idgah case : अदालत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण के दो वादों में मंगलवार को सुनवाई की गई। पक्ष व विपक्ष के तर्कों को सुनने के बाद अदालत ने राजेंद्र माहेश्वरी एवं महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट की याचिका पर सात जुलाई व नारायणी सेना के अध्यक्ष मनीष यादव के मामले में अगली सुनवाई 16 जुलाई को तय की है।

यह भी पढ़े : बेटी ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट, खौफनाक वारदात के पीछे की वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश 

अधिवक्ता ने की जल्द सर्वे कराने की मांग

Hearing in Shri Krishna Janmabhoomi-Idgah case :  अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि आज सुनवाई हुई और हमारी ओर से अदालत से मांग की गई कि अदालत ईदगाह का जल्द से जल्द सर्वे कराए लेकिन प्रतिपक्षी अधिवक्ताओं ने नागरिक प्रक्रिया संहिता की धारा सात नियम 11 का हवाला देते हुए पहले इस बात पर फैसला कराना चाहा कि यह मामला सुना जाने योग्य है भी या नहीं।

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनावः कल पहले चरण के डाले जाएंगे वोट, किए गए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम 

Hearing in Shri Krishna Janmabhoomi-Idgah case :  दूसरे याचिकाकर्ता मनीष यादव की भी कमोबेश यही मांग थी। इसलिए अदालत ने प्रतिवादी की आपत्ति पर सुनवाई के लिए महेंद्र प्रताप के मामले में सात व मनीष यादव के मामले में 16 जुलाई की तारीख तय कर दी है।

Read more: आईबीसी24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.