उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन में कई स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन में कई स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन में कई स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान
Modified Date: September 25, 2026 / 09:31 pm IST
Published Date: September 25, 2026 9:31 pm IST

लखनऊ, 25 सितंबर (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

विभाग ने कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम संबंधी यह प्रणाली बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट को पार करने और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के बाद बनी है।

मौसम बुलेटिन के अनुसार, इस प्रणाली के अगले 12 घंटे तक तीव्र बने रहने और उसके बाद के 12 घंटे में धीरे-धीरे निम्न दाब क्षेत्र में बदलकर कमजोर होने का पूर्वानुमान है।

बुलेटिन में कहा गया है कि इस प्रणाली के कारण उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

आईएमडी ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 और 26 सितंबर तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है।

भाषा आनन्द जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में