मेरठ जिला कारागार में बेकरी इकाई शुरू, कैदियों को मिलेगा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण

मेरठ जिला कारागार में बेकरी इकाई शुरू, कैदियों को मिलेगा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण

मेरठ जिला कारागार में बेकरी इकाई शुरू, कैदियों को मिलेगा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण
Modified Date: September 25, 2026 / 07:08 pm IST
Published Date: September 25, 2026 7:08 pm IST

मेरठ (उप्र), 25 सितंबर (भाषा) मेरठ के सांसद अरुण गोविल ने कैदियों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए शुक्रवार को यहां जिला जेल में 20.21 लाख रुपये की लागत से बनी बेकरी इकाई का उद्घाटन किया।

जेल प्रशासन के अनुसार, बेकरी इकाई की मशीनरी खरीदने के लिए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास (एमपीएलएडी) निधि से 20.21 लाख रुपये की राशि दी गई थी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी वी.के. सिंह और वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने गोविल का स्वागत किया।

कार्यक्रम में जेलर अवनीश यादव और मनीष कुमार के साथ-साथ विरीना फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

शर्मा ने कहा कि बेकरी इकाई का उद्देश्य जेल में बंद कैदियों का कौशल विकास और रोजगार-उन्मुख प्रशिक्षण है।

बेकरी उत्पाद तैयार करना सीखने के अलावा, कैदियों को इन उत्पादों के विपणन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिलेगा।

अधिकारियों ने कहा कि इस पहल से कैदियों को अपने कौशल का विकास करने और भविष्य में रोजगार या स्वरोजगार के अवसरों की तलाश करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इससे उनके पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा में फिर से जुड़ने में भी आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि जेल के भीतर इस तरह की रचनात्मक और कौशल-आधारित गतिविधियां कैदियों को एक सकारात्मक दिशा में ले जाने में मदद करती हैं।

भाषा सं आनन्द

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में