मथुरा में दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मथुरा में दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मथुरा में दो करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Modified Date: August 5, 2026 / 08:30 pm IST
Published Date: August 5, 2026 8:30 pm IST

मथुरा, पांच अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने स्वापक रोधी कार्य बल की मदद से दो अंतर जनपदीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक स्कूटी भी जब्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर कृषि उत्पादन मंडी समिति इलाके में घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान होंडा एक्टिवा स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई और उनके कब्जे से एक 1.172 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।

कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान और शहबाज के रूप में हुई है, जो अलीगढ़ के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हेरोइन की यह खेप कासगंज से लेकर आए थे और मथुरा में इसकी आपूर्ति करने वाले थे।

कुमार के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ हाईवे थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं राजेंद्र पारुल

पारुल


लेखक के बारे में