हिमाचल: हमीरपुर में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में मां-बेटा घायल

हिमाचल: हमीरपुर में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में मां-बेटा घायल

हिमाचल: हमीरपुर में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में मां-बेटा घायल
Modified Date: February 15, 2026 / 05:13 pm IST
Published Date: February 15, 2026 5:13 pm IST

हमीरपुर, 15 फरवरी (भाषा) हिमाचल के हमीरपुर में एक महिला और उसका बेटा अपने घर में एलपीजी सिलेंडर फटने से झुलस गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बस्सी इलाके में हुआ यह विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे रसोई के दरवाजे उड़ गए और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए।

घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना शनिवार रात को उस समय हुई जब घर में खाना पक रहा था। खाना बनाते समय गैस खत्म हो गई और एक नया सिलेंडर लगाया गया, जिससे गैस लीक हुई और विस्फोट हो गया।

सुनीता और उनके बेटे इंद्रजीत डोगरा, जो विस्फोट के समय रसोई में थे, बुरी तरह झुलस गए। विस्फोट की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ितों के बयान दर्ज किए।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की आपराधिक लापरवाही के संकेत नहीं मिले हैं और पुलिस आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर रही है।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में