मुजफ्फरनगर में होमगार्ड जवान ने गंग नहर में लगायी छलांग, तलाश जारी

मुजफ्फरनगर में होमगार्ड जवान ने गंग नहर में लगायी छलांग, तलाश जारी

मुजफ्फरनगर में होमगार्ड जवान ने गंग नहर में लगायी छलांग, तलाश जारी
Modified Date: June 4, 2026 / 12:17 pm IST
Published Date: June 4, 2026 12:17 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), चार जून (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में एक होमगार्ड जवान ने एक पुल से गंग नहर कथित तौर पर छलांग लगा दी। उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यातायात ड्यूटी पर तैनात आनंद कुमार (55) बुधवार शाम को भोपा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत भोपा पुल से नहर में कूद गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेयी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश का अभियान शुरू किया गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुमार एक मोटरसाइकिल से नहर के पुल पर पहुंचा और अपनी गाड़ी और मोबाइल फोन वहीं छोड़कर नहर में छलांग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना का कारण पारिवारिक विवाद होने की आशंका है। हालांकि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में