तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू
तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू
आगरा, पांच अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस की सामान्य श्रेणी की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष बरामद होने से सनसनी फैल गई।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के क्षेत्राधिकारी राजेश दीक्षित ने बताया कि बुधवार सुबह पांच बजे ग्वालियर से सूचना मिली कि तमिलनाडु एक्सप्रेस की सामान्य श्रेणी की बोगी के पिछले हिस्से में रखे एक सूटकेस से खून बह रहा है और दुर्गंध भी आ रही है।
दीक्षित के मुताबिक, ट्रेन जब आगरा कैंट स्टेशन पर आई, तो जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों ने बोगी से सूटकेस बरामद किया और उसे खोल कर देखा तो उसमें मानव अवशेष मिले।
दीक्षित ने बताया कि अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अवशेष एक कागज में लिपटे थे, जिस पर चेन्नई से जुड़ा एक लोगो लगा था।
दीक्षित के अनुसार, जांच के लिए एक टीम चेन्नई रवाना की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रेन जिन स्टेशन से गुजरी, उनके सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
भाषा
सं. सलीम पारुल
पारुल

Facebook


