IIT Engineer Found Dead In Flat: बंद फ्लैट के अंदर इस हाल में मिले 45 वर्षीय IIT इंजिनियर, पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
IIT Engineer Found Dead In Flat: गोरखपुर जिले में सहारा एस्टेट स्थित मल्हार अपार्टमेंट में IIT इंजीनियर का शव उसके फ्लैट से बरामद किया गया।
IIT Engineer Found Dead In Flat/Image Credit: File
- गोरखपुर जिले में सहारा एस्टेट स्थित मल्हार अपार्टमेंट में मिला IIT इंजीनयर का शव।
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए।
- IIT इंजीनयर अभिषेक त्रिपाठी फ़्लैट में अकेले रहते थे।
IIT Engineer Found Dead In Flat: गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सहारा एस्टेट स्थित मल्हार अपार्टमेंट में एक आईआईटी इंजीनियर का शव उसके फ्लैट से बरामद किया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय अभिषेक त्रिपाठी का शव शुक्रवार सुबह मल्हार अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 202 से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि वह फ्लैट में अकेले रहते थे। पुलिस के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि अभिषेक की मौत चार दिन पहले हुई है और पोस्टमार्टम में तत्काल मृत्यु के कारण का पता नहीं चल सका।
अंदर से बंद था फ़्लैट
क्षेत्राधिकारी (सीओ) कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि फ्लैट अंदर से बंद था। उन्होंने बताया, ‘‘कमरा अस्त-व्यस्त पाया गया। (IIT Engineer Found Dead In Flat) मोबाइल फोन ‘लॉक’ है और उसे खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।’’ पड़ोसियों के अनुसार, त्रिपाठी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से पढ़ाई की थी और नोएडा में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करते थे।
मानसिक रूप से अस्वस्थ थे अभिषेक
IIT Engineer Found Dead In Flat: पुलिस ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान ‘वर्क फ्रॉम होम’ के कारण अभिषेक गोरखपुर आ गए थे। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले उनकी नौकरी चली गई थी और इसके बाद से वह लखनऊ में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का उपचार करा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, त्रिपाठी अविवाहित थे और उनके छोटे भाई अंबरीश अमेरिका में आईटी क्षेत्र में काम करते हैं और आर्थिक रूप से उनकी मदद करते थे। उन्होंने बताया कि अंबरिश, अभिषेक के अंतिम संस्कार के लिए गोरखपुर आ रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- PAK vs ENG 3rd Test Scorecard: पाकिस्तान का सूपड़ा साफ.. बर्मिंघम टेस्ट में भी मेजबान इंग्लैंड ने 8 विकेट से रौंदा, सीरीज पर जमाया 3-0 से कब्जा
- IMD Issued Very Heavy Rain Alert: प्रदेश में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी.. IMD ने दी घरों में रहने और यात्रा नहीं करने की सलाह, पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट पर
- Zomato New Charges On COD: ऑनलाइन फूड मंगाने वालों को बड़ा झटका, जॉमेटो ने ‘कैश ऑन डिलीवरी’ ऑर्डर पर एक्स्ट्रा चार्ज लगाना किया शुरू, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Facebook


