मेरठ में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

मेरठ में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

मेरठ में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
Modified Date: July 19, 2026 / 11:32 pm IST
Published Date: July 19, 2026 11:32 pm IST

मेरठ, 19 जुलाई (भाषा) मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने अवैध रूप से हथियार बनाने की एक फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर बड़ी संख्या में बने व अधबने तमंचे, हथियार बनाने के उपकरण तथा एक कार बरामद की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने पर हाजी राशिद कॉलोनी में छापा मारकर शाजिद उर्फ लीलू, रिजवान, रासिद, साजिद, कोमल कुमार और शुजाउद्दीन को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के आधार पर आरोपियों की निशानदेही पर समर कॉलोनी स्थित एक मकान से अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त मशीनें, डाई, ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, स्प्रिंग, मैगजीन के पुर्जे, रेती सहित विभिन्न उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बरामदगी में तीन तैयार पिस्टल, 44 अधबनी पिस्टल तथा हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बड़ी मात्रा में पुर्जे और उपकरण शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाषा सं सलीम संतोष

संतोष


लेखक के बारे में