कौशांबी में ससुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दामाद की पीट-पीटकर हत्या की

कौशांबी में ससुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दामाद की पीट-पीटकर हत्या की

कौशांबी में ससुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दामाद की पीट-पीटकर हत्या की
Modified Date: April 20, 2026 / 05:09 pm IST
Published Date: April 20, 2026 5:09 pm IST

कौशांबी (उप्र), 20 अप्रैल (भाषा) कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र के छोटा अड़हरा गांव में आठ साल पुरानी रंजिश के चलते 30 वर्षीय एक युवक की उसके ससुर और उसके साथियों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान भरत यादव के रूप में हुई है, जिसने आठ वर्ष पहले अशोक पांडेय की बेटी के साथ उनकी मर्जी के खिलाफ विवाह किया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश थी।

उन्होंने बताया कि भरत के पिता छोटे लाल के अनुसार, उनका बेटा हाल में गांव लौटा था। रविवार रात अशोक पांडेय अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने देसी तमंचे की बट से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी


लेखक के बारे में