चंदौली में सर्राफा व्यवसायी को गोली मारी, चांदी से भरा बैग लूटा
चंदौली में सर्राफा व्यवसायी को गोली मारी, चांदी से भरा बैग लूटा
चंदौली, 28 मई (भाषा) चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को गोली मार दी और उनके पास मौजूद चांदी से भरा बैग लूट ले गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मनोहरपुर गांव निवासी सुजीत सेठ (45) की चकिया-मुगलसराय मार्ग पर मनोहरपुर मोड़ के समीप सोने-चांदी की दुकान है। सुजीत बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि सुजीत कुछ ही दूर पहुंचे थे कि इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर धक्का मुक्की की और उनके नीचे गिरने पर एक बदमाश ने उन पर असलहे से गोली दाग दी।
सिंह ने बताया कि गोली सुजीत के हाथ में लगी। हालांकि, व्यवसायी की हालत अब खतरे से बाहर है। हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
भाषा सं राजेंद्र शोभना
शोभना

Facebook


