उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार
Modified Date: March 25, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: March 25, 2026 7:00 pm IST

मिर्जापुर (उप्र), 25 मार्च (भाषा) मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में भ्रष्टाचार रोधी दल ने बुधवार को एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एक जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भ्रष्टाचार रोधी दल ने सिंचाई विभाग की बाणसागर परियोजना में तैनात कनिष्ठ अभियंता मुसाफिर सिंह यादव को ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य का बिल स्वीकृत करने के बदले एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं सलीम जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में