Ashutosh Brahmachari Attack News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला / Image: IBC24
कौशंबी: Ashutosh Brahmachari Attack News शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है आशुतोष ब्रह्मचारी ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे, इसी दौरान सिराथू रेलवे स्टेशन पास कुछ बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बदमाशों से बचने के लिए आशुतोष ब्रम्हाचारी ट्रेन की टॉयलेट में घुस गए, तब जाकर उनकी जान बची। इस घटना से उनके नाक और मुंह पर चोट लगी है। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है।
Ashutosh Brahmachari Attack News मिली जानकारी के अनुसार अशुतोष ब्रम्हाचारी रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन से पहले कुछ बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आशुतोष ब्रह्मचारी की मानें तो हमलावर उनकी नाक काटने के इरादे से आए थे, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए।
आशुतोष ब्रम्हाचारी ने मामले की शिकायत प्रयागराज जीआरपी से की है और उपचार के लिए अस्पताल पहुंवे हैं। वहीं, इस घटना के पीछे उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य लोगों का हाथ होना बताया है। ऐसे में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एक और मामला दर्ज हो सकता है।
बता दें कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने उनके खिलाफ इस मामले में केस दर्ज कराया था। आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया था कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से युवा बटुकों (धार्मिक छात्रों) को लाया गया और आश्रमों में उनके साथ बुरा बर्ताव किया गया। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने प्रयागराज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक आश्रम में गलत व्यवहार का दावा किया और कई लोगों के नाम लिए, जिन्हें उन्होंने आरोपी बताया। ब्रह्मचारी ने संत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जो लोग गंगा मां को गंदा कहते हैं, वे गंगा में नहा नहीं सकते।
वहीं, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर हुए हमले पर कहा कि मैं तो यहां बैठा हूं। आप लोगों के माध्यम से हमें पता चला है। यह भी पता चला है कि वहां के अटेंडेंट ने बताया है कि जब वह बाथरूम जा रहे थे तो ठीक थे वहां से लौटने के बाद उन्होंने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आशुतोष सुरक्षा पाने के लिये यह नाटक कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने तो अपने समर्थकों से कहा है कि कोई भी शारीरिक नुकसान या हिंसक कार्य ना किया जाए। 21 लाख के इनाम के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसने भी इनाम रखा है, वह जाने मैंने तो कोई इनाम नहीं रखा। अगर उनके पास सुबूत थे तो वह लैपटॉप लेकर घूम रहे हैं। पहले ही दे दिए होते। इस तरह की हरकतें हम लोग नहीं करते हैं ।