केजीएमयू के डॉ. आनंद मिश्रा ‘एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष निर्वाचित

केजीएमयू के डॉ. आनंद मिश्रा ‘एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष निर्वाचित

केजीएमयू के डॉ. आनंद मिश्रा ‘एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष निर्वाचित
Modified Date: August 3, 2026 / 12:18 am IST
Published Date: August 3, 2026 12:18 am IST

लखनऊ, दो अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को ‘एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया’ का अध्यक्ष (2026-2028) निर्वाचित किया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

डॉ. आनंद मिश्रा वर्तमान में ‘एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया’ के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड चैप्टर के चेयरमैन हैं और ‘इंडियन एसोसिएशन ऑफ एंडोक्राइन सर्जन्स’ के प्रेसिडेंट-इलेक्ट भी हैं।

चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा मदुरै में आयोजित एबीएसआई के 14वें वार्षिक सम्मेलन की सामान्य सभा में निर्वाचन अधिकारी द्वारा वर्तमान अध्यक्ष प्रो. नवनीत कौर की उपस्थिति में की गई।

एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया देशभर के ब्रेस्ट सर्जनों का प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है।

भाषा जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में