उप्र: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

उप्र: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

उप्र: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव
Modified Date: August 3, 2026 / 12:11 am IST
Published Date: August 3, 2026 12:11 am IST

संत कबीर नगर, दो अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में 20 साल की एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना खलीलाबाद कोतवाली इलाके के गोरखाल गांव की है और परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान धनघटा थाना क्षेत्र के हैसरबाजार निवासी कुमारी सोनम (20) के रूप में हुई है और वह फिलहाल खलीलाबाद कस्बे के गोरखाल गांव में रह रही थी।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि सोनम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।

मृतका की मां विंदा देवी ने बताया कि उनकी बेटी एक साल से गोरखाल गांव में रह रही थी और एक अन्य छात्रा उसके कमरे में रहती थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की साथी ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में