BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Nursing Student Protest News: नर्सिंग छात्रों ने फिर शुरू किया धरना, अब कर रहे ये बड़ी मांग, भूख हड़ताल पर जानें की दी चेतावनी

Nursing Student Protest News: केजीएमयू के नर्सिंग छात्रों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने का आरोप लगाते हुए एक बार फिर धरना शुरू कर दिया है।

Nursing Student Protest News/Image Credit: File

Nursing Student Protest News/Image Credit: File

karan nepali
Published: 29 Sept 2026 | 10:36 pmModified: 29 Sept 2026 | 10:39 pm
HIGHLIGHTS
  1. केजीएमयू के नर्सिंग छात्रों ने एक बार फिर से धरना शुरू कर दिया है।
  2. केजीएमयू के नर्सिंग छात्रों ने अपनी मांग पूरी नहीं होने का आरोप लगाया है।
  3. छात्र प्राचार्य और डीन के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Nursing Student Protest News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के नर्सिंग छात्रों ने अपनी मांगें पूरी नहीं होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार देर रात एक बार फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने नर्सिंग छात्रा दिव्यांशी यादव की मौत के मामले में जवाबदेही तय करने तथा नर्सिंग संकाय की डीन और संस्थान की कार्यवाहक प्राचार्य के इस्तीफे की मांग की है। छात्रों ने 28 सितंबर को केजीएमयू की कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद और कुलसचिव अर्चना गहरवार को भेजे पत्र में कहा कि वे केजीएमयू कॉलेज ऑफ नर्सिंग परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी 'वाजिब मांगें' अब भी पूरी नहीं हुई हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है और उनका किसी से व्यक्तिगत विवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि साथी छात्रा दिव्यांशी यादव की मौत से वे बेहद दुखी हैं।

नर्सिंग छात्र कर रहे हैं ये मांग

छात्रों की प्रमुख मांगों में नर्सिंग संकाय की डीन प्रोफेसर अमिता पांडेय और केजीएमयू इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की कार्यवाहक प्राचार्या सूचना रॉय भौमिक के इस्तीफे के साथ-साथ मामले में स्पष्ट जवाबदेही तय करना शामिल है। छात्रों ने पारदर्शी और निष्पक्ष जांच तथा उचित कार्रवाई की भी मांग की है। (Nursing Student Protest News) प्रदर्शनकारी छात्रा सुम्बुल ने मंगलवार को कहा कि करीब 22-23 छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने पहले कुलपति से मुलाकात की थी और उन्हें समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचार्या के इस्तीफे की बात कहकर प्रदर्शन समाप्त कराया गया था, लेकिन बाद में ऐसा नहीं हुआ।

छात्रों ने दी भूख हड़ताल पर जानें की चेतावनी

Nursing Student Protest News:  सुम्बुल ने कहा कि जब तक प्राचार्या इस्तीफा नहीं देतीं, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर छात्र भूख हड़ताल भी कर सकते हैं। उन्होंने छात्रावास में गंदगी, डेंगू और टाइफाइड के मामलों, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा अवकाश तथा जवाबदेही का मुद्दा भी उठायाा। एक अन्य छात्र प्रीतेश कुमार ने कहा कि प्राचार्या को पद से नहीं हटाए जाने की वजह से ही छात्रों ने दोबारा धरना शुरू किया है।

इस बीच, केजीएमयू प्रशासन ने एक बयान में कहा कि दिव्यांशी की अचानक और असामयिक मौत से विश्वविद्यालय बेहद दुखी है। विश्वविद्यालय के अनुसार, 21 सितंबर को छात्रों ने आंदोलन शुरू किया था, जिसे कुलपति के हस्तक्षेप के बाद स्थगित कर दिया गया था। विश्वविद्यालय ने कहा कि 26 सितंबर को कुलपति ने छात्रों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी दी थी और संबंधित मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) छात्रों के साथ साझा की गई थीं। (Nursing Student Protest News) केजीएमयू प्रशासन ने कहा कि छात्र 28 सितंबर को कक्षाओं में जाने से इनकार करते हुए फिर आंदोलन पर बैठ गए। विश्वविद्यालय के मुताबिक, छात्रा की मौत से जुड़ी घटना की आधिकारिक जांच जारी है और वाराणसी में हुए उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण चिकित्सकीय साक्ष्य मिलने का इंतजार है। विश्वविद्यालय ने छात्रों से आंदोलन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: KGMU Nursing Student Protest News

शहर की खबरें

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की

01 Oct 2026 | 12:27 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

नीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की

01 Oct 2026 | 12:15 am
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm