Khan Sir Exposed: ‘खान सर के पास कोई डिग्री नहीं…सिर्फ बोलने की कला है’ चाचा ने किया फैजल खान को लेकर सनसनीखेज खुलासा, ग्रामीणों ने भी खोले कई राज
Khan Sir Exposed: 'खान सर के पास कोई डिग्री नहीं...सिर्फ बोलने की कला है' चाचा ने किया फैजल खान को लेकर सनसनीखेज खुलासा, ग्रामीणों ने भी खोले कई राज
Khan Sir Exposed: 'खान सर के पास कोई डिग्री नहीं...सिर्फ बोलने की कला है' चाचा ने किया फैजल खान को लेकर सनसनीखेज खुलासा, ग्रामीणों ने भी खोले कई राज / Image: AI generated
- खान सर को लेकर नए आरोप सामने आए
- चाचा और पड़ोसियों ने लगाए गंभीर आरोप
- आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं
देवरिया: Khan Sir Exposed खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर की मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही है। कोचिंग सेंटर में हुए विवाद को लेकर हो रही जांच के बाद अब उनको लेकर एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उनके पैतृक गांव में रहने वाले चाचा ने खुलासा करते हुए बताया कि फैजल खान के पास कोई डिग्री नहीं है, वो सिर्फ बोलने में माहिर है और उसी की कमाई खा रहा है। इतना ही नहीं कुछ ग्रामीणों का ये भी कहना है कि दबाव बनाकर और अपनी ताकत का दुरुपयोग करके गांव के लोगों को प्रताड़ित करते हैं।
खान सर को लेकर सनसनीखेज खुलासा
Khan Sir Exposed मिली जानकारी के अनुसार खान सर उर्फ फैजल खान का पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भटपर रानी है, जहां रहने वाले ग्रामीणों और कुछ रिश्तेदारों ने खान सर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव में सड़क और नाली निर्माण को लेकर भी पहले विवाद हो चुके हैं। वहीं, पड़ोसियों ने उन पर दबदबा बनाने और प्रशासनिक प्रभाव का इस्तेमाल करने के आरोप लगाए हैं।
दबंगई खान सर के स्वभाव में है: ग्रामीण
भटपर रानी गांव में खान सर उर्फ फैजल खान के पड़ोसी धर्मेंद्र ने कहा, ‘हमारी गली में सड़क को लेकर विवाद था। इसमें उन्होंने (खान सर) ने दबाव बनाकर और अपनी ताकत का दुरुपयोग करके यहां के लोगों को प्रताड़ित किया। जबरदस्ती हमारी दीवार गिरा दी गई थी। बाद में प्रशासन को एहसास हुआ तो उसने स्पष्टीकरण दिया था। इसी तरह की दबंगई उनके (खान सर) के स्वभाव में है।’
वहीं, खान सर के रिश्ते में चाचा लगने वाले इमरान ने भी उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘हम लोग परिवार से जुड़े हुए हैं। हमारे परिवार में पुश्तैनी मकान को लेकर विवाद है। इस मामले में हम लोगों को बहुत प्रताड़ित किया गया। वे (खान सर) हमारे खिलाफ धन-बल का प्रयोग करते हैं।’ हमारी गली में सड़क को लेकर विवाद था। इसमें उन्होंने (खान सर) ने दबाव बनाकर और अपनी ताकत का दुरुपयोग करके यहां के लोगों को प्रताड़ित किया।
खान सर और उनका परिवार बहुत अहंकारी: चाचा इमरान खान
इमरान ने कहा, ‘खान सर और उनका परिवार बहुत अहंकारी है। वह बहुत अधिक महत्वाकांक्षी हैं। सुर्खियों में आने के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। पटना की घटना इसी महत्वाकांक्षा का परिणाम है। वे चाहते हैं कि मेरे सामने कोई दूसरा खड़ा न हो।’ एक और स्थानीय व्यक्ति निशार अहमद खान ने कहा, ‘खान सर के पास कोई खास डिग्री नहीं है। वे सिर्फ बोलने में माहिर हैं और उसी के रोटी खाते हैं।’
उन्होंने कहा कि पहले उनका स्वभाव ठीक था, लेकिन अब वह दुनिया के जंजाल में घुस चुके हैं और आगे बढ़ने के चक्कर में वह बर्बाद हो रहे हैं। अब उनका स्वभाव दबंगई वाला हो चुका है। हम लोग परिवार से जुड़े हुए हैं। हमारे परिवार में पुश्तैनी मकान को लेकर विवाद है। इस मामले में हम लोगों को बहुत प्रताड़ित किया गया। वे (खान सर) हमारे खिलाफ धन-बल का प्रयोग करते हैं।
ये भी पढ़ें
- Tata Tiago EV Facelift: बेहतर फीचर्स और दमदार रेंज के साथ आई Tata Tiago EV Facelift, क्या ये EV देगी सबको टक्कर? जानिए चौंकाने वाला सच
- Sukhendu Sekhar Roy Resigns : टीएमसी में शुरू हुआ इस्तीफे का दौर, दिग्गज सांसद ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में हो सकते हैं शामिल?
- Bhopal Metro Party Video : सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स, सेंट्रल इंडिया में पहली बार पटरियों पर दौड़ी ‘पार्टी मेट्रो’, बॉलीवुड गानों पर जमकर झूमे यात्री

Facebook


