Government Offices Attire Order: सरकारी दफ्तर में अफसर-कर्मचारियों के पहनावें पर पहरा!.. जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश, कहा, ‘जींस, टी-शर्ट नहीं है गरिमा के अनुरूप’.. .

Ads

लखीमपुर कलेक्टर ने सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों को शालीन वेशभूषा में आने के निर्देश दिए, जींस-टीशर्ट से बचने को कहा।

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 11:37 PM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 11:39 PM IST

Government Offices Attire Order || Image- ibc24 News File

HIGHLIGHTS
  • सरकारी दफ्तरों में पहनावे को लेकर निर्देश
  • जींस-टीशर्ट पहनकर आने से बचने को कहा
  • शालीन वेशभूषा में आने की हिदायत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी दफ्तरों में अफसरों और कर्मचारियों के पहनावें को लेकर जारी किये गए एक खत पर चर्चा तेज हो गई है। (Government Offices Attire Order) यह पात्र लखीमपुर के जिला अधिकारी यानी कलेक्टर के द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के लिए लिखा गया है। खत में जिला कलेक्टर ने सरकारी दफ्तरों में अफसार, कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट में आने को गरिमा के अनुरूप नहीं माना है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

क्या लिखा है कलेक्टर के पत्र में?

जिला कलेक्टर ने लिखा है,” समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि महत्वपूर्ण और नीतिगत मामलों से संबंधित पत्रावलियां स्वयं अधोहस्ताक्षरी (जिलाधिकारी) के समक्ष प्रस्तुत करें। पत्रावली में दिए गए तथ्यों और आवश्यक निर्णय के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही उस पर हस्ताक्षर कराएं। महत्वपूर्ण पत्रावलियां केवल सहायक संवर्ग के कर्मचारियों के माध्यम से हस्ताक्षर के लिए प्रस्तुत न कराई जाएं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कार्यालय में उचित वेशभूषा के निर्देश

यह भी देखा जा रहा है कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय समय में कार्यालय की गरिमा के अनुरूप कपड़े नहीं पहन रहे हैं। कुछ कर्मचारी जींस और टी-शर्ट जैसी अनौपचारिक वेशभूषा में कार्यालय आ रहे हैं। इस संबंध में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्यालय में शालीन और पद की गरिमा के अनुरूप वेशभूषा पहनकर आएं। (Government Offices Attire Order) जींस, टी-शर्ट या ऐसी अन्य अनौपचारिक वेशभूषा, जो कार्यालय की गरिमा के अनुरूप नहीं है, पहनकर कार्यालय आने से बचें। सभी जनपद स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इन निर्देशों की जानकारी दें और उनका पालन सुनिश्चित कराएं।

इन्हें भी पढ़ें:

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स, महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ साल के अंत तक: कोल इंडिया सीएमडी

फीचर फोन से भी बिना इंटरनेट कर सकेंगे यूपीआई भुगतान, फोनपे ने शुरू की सेवा

अमेठी में स्कूल बस के कंटेनर से टकराने से दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल

मिल पर चीनी कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट, खुदरा भाव में कोई बदलाव नहीं

होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित होने के बीच आईओसी ने एलपीजी उत्पादन 30 प्रतिशत बढ़ाया

Q1. सरकारी कर्मचारियों के पहनावे को लेकर आदेश किसने दिया?

लखीमपुर के जिला कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं।

Q2. कलेक्टर ने जींस-टीशर्ट को लेकर क्या कहा?

उन्होंने जींस, टी-शर्ट और अन्य अनौपचारिक कपड़ों से कार्यालय आने से बचने को कहा है।

Q3. सरकारी कर्मचारियों को किस तरह की वेशभूषा पहनने को कहा गया?

अधिकारियों और कर्मचारियों को शालीन और पद की गरिमा के अनुरूप वेशभूषा पहनने के निर्देश दिए गए हैं।