सवाल आपका है

Lightning in Mirzapur: आकाशीय बिजली का कहर, चपेट में आने से दो युवती की मौत, कई घायल

Neemuch Crime News/Image Credit: IBC24 File Photo

Neemuch Crime News/Image Credit: IBC24 File Photo

मिर्जापुर: Lightning in Mirzapur जिले के हलिया थाना क्षेत्र के नंदना गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से नौ और 10 साल की दो लड़कियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना मझगवां गांव में दोपहर करीब तीन बजे हुई। उनके मुताबिक, संतोष और अजय की बेटियां खुशबू (10) और साधना (9) हैंडपंप के पास खेल रही थीं, तभी वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई।

Read More: CG News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा एक और भवन! 5 महीने में ही पड़ने लगी दरारें, इतने करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण 

Lightning in Mirzapur अधिकारी ने बताया कि पास में ही एक नीम के पेड़ के नीचे बैठी तीन साल की बच्ची, दो किशोर और एक महिला समेत सात लोग बिजली गिरने से झुलस गए। उन्होंने बताया, ‘सभी घायलों का इलाज हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।’ उप-जिलाधिकारी संजीव कुमार यादव ने अस्पताल का दौरा किया और त्वरित चिकित्सा देखभाल के निर्देश दिए तथा आपदा राहत कोष के तहत मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये तथा घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version