Shravasti Gas Crisis News : गैस एजेंसी के बाहर अचानक मची अफरा-तफरी… लाइन में खड़ी महिला के साथ हो गया ऐसा कांड, पूरा मामला जान रह जाएंगे हैरान
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में LPG सिलेंडर की किल्लत के कारण गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। इसी दौरान तेज धूप और घंटों इंतजार के कारण लाइन में खड़ी एक रोज़ेदार महिला बेहोश हो गई, जबकि सिलेंडर को लेकर हुई झड़प में दो महिलाएं घायल हो गईं।
- श्रावस्ती में LPG की भारी किल्लत, गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें।
- सिलेंडर के इंतजार में लाइन में खड़ी रोज़ेदार महिला तेज धूप में बेहोश।
- सिलेंडर लेने की आपाधापी में झड़प, दो महिलाएं घायल।
श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत के कारण हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पिछले कई दिनों से गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहाँ लोग सुबह से शाम तक सिलेंडर पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई है , जहाँ लाइन में खड़ी एक रोज़ेदार महिला तेज धूप और घंटों के इंतजार के कारण बेहोश होकर गिर पड़ी।
रोज़ेदार महिला हुई बेहोश
मिली जानकारी के अनुसार रसोई गैस के संकट की भयावह तस्वीर उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में देखने को मिली। गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग सुबह से ही एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में लग रहे हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि बुधवार को गैस एजेंसी के बाहर लाइन में खड़ी एक रोज़ेदार महिला भीषण गर्मी और घंटों के इंतज़ार के कारण बेहोश होकर गिर पड़ी। एजेंसी के बाहर अफरा-तफरी का माहौल तब और बढ़ गया जब सिलेंडर लेने की आपाधापी में लोगों के बीच झड़प शुरू हो गई, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना पड़ा।
प्रशासन ने गैस की किसी भी तरह की किल्लत से किया इनकार
उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें गैस लेने के लिए एजेंसियों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन फिर भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। दूसरी ओर, जिला प्रशासन ने गैस की किसी भी तरह की किल्लत से इनकार किया है। अधिकारियों का दावा है कि गैस की आपूर्ति नियमित है और जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी (OTP) प्राप्त हो रहा है, उन्हें आसानी से सिलेंडर मिल रहा है।
अयोध्या से दिल्ली तक ‘ठप’ हुई रसोई
गैस की कमी का सीधा असर थाली पर पड़ रहा है। अयोध्या में राम मंदिर के निकट ‘श्री राम रसोई’ ने भोजन वितरण को अस्थायी रूप से रोक दिया है, जबकि दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में मेन कोर्स बंद करना पड़ा है। चेन्नई के होटल संचालकों ने कमर्शियल सिलेंडर न मिलने पर डोसा और फ्राइड राइस जैसे व्यंजन मेनू से हटा दिए हैं। रेलवे (IRCTC) ने भी अपनी कैटरिंग इकाइयों को गैस के बजाय इंडक्शन और ‘रेडी-टू-ईट’ भोजन के विकल्प अपनाने का निर्देश दिया है।
लोग सिलेंडर की लाइन में लगे बेहोश हो रहे हैं और मोदी जी चुनावी भाषणों में मस्त हैं !
श्रावस्ती उत्तर प्रदेश में गैस ऐजेंसी के बाहर सुबह से लंबी लाइन में लगी महिला गैस के लिए हो रही धक्का-मुक्की में गिर कर बेहोश हो गई !
पूरे देश में गैस को ले कर हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन पूरी की… pic.twitter.com/56SOa3YYuo
— Pankhuri Pathak पंखुड़ी पाठक پنکھڑی (@pankhuripathak) March 11, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana : केंद्र सरकार की इस योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, क्रियान्वयन में बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर 1, सीएम साय ने अधिकारियों को दी बधाई
- Vivo Y51 Pro 5G Launched: 7,200mAh बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ Vivo ने लॉन्च किया नया 5G फोन, कीमत महज इतनी!
- Om Birla Avishwas Prastav News: कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों को बड़ा झटका, लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में हुआ जमकर हंगामा

Facebook


