Vivo Y51 Pro 5G Launched: 7,200mAh बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ Vivo ने लॉन्च किया नया 5G फोन, कीमत महज इतनी!
Vivo Y51 Pro 5G Launched: Vivo Y51 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग है। 50MP डुअल कैमरा और 6.75 इंच 120Hz LCD स्क्रीन के साथ यह Y सीरीज का नया स्मार्टफोन है।
(Vivo Y51 Pro 5G Launched / Image Credit: Vivo)
- कंपेक्ट और स्टाइलिश डिजाइन
- 7200mAh की बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
- 5G कनेक्टिविटी, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, 4G LTE, और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सुविधा
नई दिल्ली: Vivo Y51 Pro 5G Launched: Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह Y सीरीज का एक नया वेरिएंट है, जो खासतौर पर हाई-स्पीड 5G कनेक्टिविटी और बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। Vivo Y51 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट्स और दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध कराया गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
Vivo Y51 Pro 5G की कीमत
Vivo Y51 Pro 5G के बेस वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये तय की गई है, जबकि दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज 27,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 11 मार्च से Flipkart और Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। 16 मार्च तक पहले 2500 रुपये तक के कैशबैक का ऑफर भी मिलेगा। स्मार्टफोन फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
Vivo Y51 Pro 5G के फीचर्स
Vivo Y51 Pro 5G में 6.75 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका डिजाइन भी आकर्षक है, और यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस प्रदान करता है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है और यह मल्टीटास्किंग और तेज स्पीड के लिए सक्षम है।
कैमरा और बैटरी
Vivo Y51 Pro 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए आदर्श है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा है। कैमरा 4K रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। स्मार्टफोन में 7200mAh की बड़ी बैटरी है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे इसे जल्दी चार्ज किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी
Vivo Y51 Pro 5G में 5G कनेक्टिविटी, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.4, GPS, USB टाइप-C पोर्ट, और ग्लोनास, BeiDou और QZSS जैसी तकनीकों का समर्थन मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो आपकी डेटा सुरक्षित करता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Google Chrome Cyber Attack: क्या आप भी Google Chrome यूजर हैं? सरकारी एजेंसी ने जारी किया अलर्ट, जानिए क्या है वो बड़ा खतरा और कैसे बचें?
- CG LPG Cylinder Complaint Number: सिलेंडर की कालाबाजारी करते दिखे तो इस नंबर पर करें शिकायत! खाद्य सचिव ने दूर की प्रदेशवासियों की ये बड़ी चिंता, अफसरों को भी दिए ये निर्देश
- Amit Shah In Parliament: एक बार फिर हो गई कांग्रेस की किरकिरी! अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस में ही कर बैठे ये बड़ी गलती, गृहमंत्री शाह ने किया बड़ा खुलासा

Facebook


