Akhilesh Yadav on Paper Leak: लगातार पेपर लीक होने पर अखिलेश यादव का Tweet.. लिखा, “ये देश के खिलाफ कोई बड़ी साजिश”..

यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द : अखिलेश यादव ने कहा कि यह देश के खिलाफ किसी की बड़ी साजिश है

Akhilesh Yadav on Paper Leak: लगातार पेपर लीक होने पर अखिलेश यादव का Tweet.. लिखा, “ये देश के खिलाफ कोई बड़ी साजिश”..

Akhilesh Yadav on Paper Leak

Modified Date: June 20, 2024 / 02:13 pm IST
Published Date: June 20, 2024 1:28 pm IST

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश के खिलाफ किसी की बड़ी साजिश भी हो सकती है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यादव ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, (Akhilesh Yadav on Paper Leak) ”और अब गड़बड़ी की ख़बर के बाद यूजसी- नेट की परीक्षा भी रद्द कर दी गयी। भाजपा के राज में पेपर माफ़िया लगभग हर परीक्षा में धांधली कर रहा है। यह देश के ख़िलाफ़ किसी की बड़ी साजिश भी हो सकती है।’’

Rahul Gandhi White Tshirt: राहुल गांधी का खुलासा.. बताया क्यों पहनते हैं सफ़ेद रंग की टी-शर्ट, इस तरह से आप भी पा सकते हैं उनसे गिफ्ट..

उन्होंने कहा, ”पुलिस में भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक होगा तो कानून-व्यवस्था नहीं सुधरेगी जिससे देश-प्रदेश में अशांति और अस्थिरता बनी रहेगी। नीट की परीक्षा में घपला होगा तो ईमानदार लोग डॉक्टर नहीं बन पाएंगे और देश के लोगों के इलाज के लिए भविष्य में डॉक्टरों की कमी और बढ़ जाएगी तथा बेईमान लोग, जनता के जीवन के लिए खतरा बन जाएंगे।” यादव ने कहा कि यूजीसी-नेट परीक्षा न होने से, शिक्षकों की कमी में और ज़्यादा इज़ाफ़ा होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी से देश के विकास में बाधा उत्पन्न होगी, जो कालांतर में बेहद घातक साबित होगी।

उन्होंने कहा, ”इन सबके कारण प्रशासन, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चौपट हो जाएगी। यह हमारे देश के विरूद्ध कोई बहुत बड़ा षड्यंत्र भी हो सकता है, जिसके दूरगामी नकारात्मक परिणाम निकलेंगे। (Akhilesh Yadav on Paper Leak) इसीलिए अदालत की निगरानी में इसकी कठोर जाँच हो और दोषियों को कठोरतम सज़ा दी जाए, और कोई भी अपराधी छोड़ा न जाए, फिर वह कोई भी हो।”

Gold & Silver Price 20 June 2024: महँगा हुआ सोना तो चांदी में भी तेजी.. खरीदने से पहले देख ले क्या हैं प्रति 10 ग्राम का दाम

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown