उप्र में झूठी शान के लिए हत्या के मामले में परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

उप्र में झूठी शान के लिए हत्या के मामले में परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

उप्र में झूठी शान के लिए हत्या के मामले में परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार
Modified Date: July 25, 2026 / 01:21 pm IST
Published Date: July 25, 2026 1:21 pm IST

अलीगढ़ (उप्र), 25 जुलाई (भाषा) अलीगढ़ जिले में एक युवक से दोस्ती खत्म करने से इनकार करने पर 20 वर्षीय विधि छात्रा की हत्या करने के आरोप में उसके परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज कुमार ने कहा कि यह मामला तब सामने आया, जब पीड़िता के मित्र एवं गोंडा थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी हिमांशु ने शुक्रवार को उन्हें लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि युवती के परिजनों ने उसकी हत्या कर दी है।

शिकायत के अनुसार, परिवार ने दावा किया कि युवती की मौत बीमारी के कारण हुई थी और मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने से पहले बृहस्पतिवार रात उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और शुक्रवार रात तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में पीड़िता की मां, उसके दो भाई और दो मामा शामिल हैं। इन सभी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सं जफर सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में