iPhone Price Hike: iPhone खरीदने वालों को लगेगा बड़ा झटका! पुराने मॉडल भी हुए 30,000 रुपये तक महंगे, जानें अब कितनी है नई कीमत

Ads

iPhone Price Hike: Apple ने नए iPhone की लॉन्चिंग के बाद पुराने मॉडल्स के दाम घटाने के बजाय बढ़ा दिए हैं। iPhone 17 जिसे पहले 82,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, अब 99,900 रुपये का हो गया है। कंपनी ने iPhone 16 और iPhone Air की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है।

  •  
  • Publish Date - September 10, 2026 / 05:50 PM IST,
    Updated On - September 10, 2026 / 05:52 PM IST

(iPhone Price Hike/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • iPhone 17 हुआ 22% तक महंगा
  • iPhone Air पर ₹30,000 का झटका
  • iPhone 17e भी ₹15,000 महंगा

नई दिल्ली: iPhone Price Hike: एप्पल ने बुधवार रात आयोजित अपने बड़े लॉन्च इवेंट में iPhone Duo और iPhone 18 Pro सीरीज को पेश किया। इस बार कंपनी ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने iPhone खरीदने वालों को चौंका दिया। नए मॉडल आने के बाद आमतौर पर पुराने iPhone की कीमत कम होती है। लेकिन Apple ने इस बार कई पुराने मॉडल्स के दाम (iPhone Price Hike) में बढ़ोतरी कर दी है।

iPhone 17 हुआ 22 फीसदी तक महंगा

पिछले साल iPhone 17 को 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब इसकी कीमत बढ़ाकर 99,900 रुपये कर दी गई है। यानी फोन करीब 22 फीसदी तक महंगा हो गया है। इसके 512GB मॉडल की कीमत अब 1,24,900 रुपये है। वहीं iPhone 17e की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसका दाम 64,900 रुपये से बढ़कर 79,900 रुपये हो गया है।

iPhone Air ने दिया सबसे बड़ा झटका

Apple के सबसे पतले फोन iPhone Air की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी (iPhone Price Hike) देखने को मिली है। इसकी कीमत पहले 1,19,900 रुपये थी अब इसे 30,000 रुपये बढ़ाकर 1,49,900 रुपये कर दी गई है। वहीं iPhone 16 की कीमत अब 89,900 रुपये है। कंपनी की नई Pro सीरीज की बात करें तो iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये और iPhone 18 Pro की कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है।

Pro Max मॉडल भी हुए महंगे

iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत पहले 1,49,900 रुपये थी, जबकि अब नई पीढ़ी के iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये रखी गई है। इस तरह Apple के नए और पुराने दोनों मॉडल्स की कीमतों में बड़ा (iPhone Price Hike) अंतर देखने को मिल रहा है। कंपनी ने इस बार iPhone 18 का सामान्य मॉडल लॉन्च नहीं किया है।

iPhone 17 के दमदार फीचर्स

iPhone 17 में 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3nm तकनीक पर आधारित Apple का A19 चिपसेट दिया गया है। कैमरे की बात करें तो फोन में 48MP प्राइमरी और 48MP सेकेंडरी रियर कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 18MP कैमरा दिया गया है। फोन वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

इन्हें भी पढ़ें:

iPhone 17 की नई कीमत कितनी है?

iPhone 17 की शुरुआती कीमत अब 99,900 रुपये है।

iPhone Air कितना महंगा हुआ है?

इसकी कीमत में 30,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यह 1,49,900 रुपये का है।

iPhone 17e की कीमत कितनी बढ़ी?

इसकी कीमत 15,000 रुपये बढ़कर 79,900 रुपये हो गई है।

iPhone 17 में कौन-सा चिपसेट है?

इसमें 3nm तकनीक पर आधारित A19 चिपसेट दिया गया है।