UP Employee Salary Before Holi / Image Soure : IBC24 / FILE
लखनऊ :UP Employee Salary Before Holi उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर और जापान की अपनी चार दिवसीय सफल यात्रा से लौटते ही प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को होली का बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को कड़ा निर्देश दिया है कि होली के त्योहार से पहले राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों का वेतन हर हाल में जारी कर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के इन निर्देशों का लाभ न केवल नियमित कर्मचारियों को, बल्कि संविदा (Contractual) और अनुबंधित कर्मचारियों सहित स्वच्छता कर्मियों को भी मिलेगा। Yogi Adityanath News वेतन भुगतान के साथ-साथ कार्यदिवस और छुट्टियों के कैलेंडर में भी बदलाव किया गया है। आगामी 28 फरवरी 2026 को अब कार्यदिवस घोषित किया गया है, जिसके बदले कर्मचारियों को 3 मार्च को अवकाश दिया जाएगा। इस प्रकार, प्रदेश में 2, 3 और 4 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
मुख्यमंत्री का यह कदम राज्य को 2029-30 तक ‘एक हजार अरब डॉलर’ की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के दौरान प्रदेश को आर्थिक मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है, जिसमें सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। विदेश यात्रा के दौरान 1.5 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर होना प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए बड़ी उपलब्धि है।