Maharajganj Afeem Kheti: बाहर से साधारण खेत, अंदर हो रहा था ये गुप्त कांड… पुलिस पहुंची मौके पर, सामने दिखा ऐसा नजारा की सब रह गए दंग

Maharajganj Afeem Kheti: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला उजागर किया है। यह कार्रवाई बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खरखोड़ा गांव में की गई।

Maharajganj Afeem Kheti: बाहर से साधारण खेत, अंदर हो रहा था ये गुप्त कांड… पुलिस पहुंची मौके पर, सामने दिखा ऐसा नजारा की सब रह गए दंग

afeem kheti/ image source: Shahnawazreport x handle

Modified Date: March 16, 2026 / 11:23 am IST
Published Date: March 16, 2026 11:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • खेत में अवैध अफीम खेती का भंडाफोड़
  • पुलिस ने 450 पौधे जब्त
  • पौधों पर 520 फल मिले

Maharajganj Afeem Kheti: महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला उजागर किया है। यह कार्रवाई बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खरखोड़ा गांव में की गई, जहां एक खेत में गुप्त रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक गांव के एक मुखबिर ने इस अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस तक पहुंचाई थी। जैसे ही अफीम की फसल तैयार होने लगी, इसकी खबर क्षेत्र के पुलिस थाने तक पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद बृजमनगंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और एसओजी टीम के साथ मिलकर गांव में छापेमारी की।

UP Opium Farming Case: खेत में अवैध अफीम खेती का भंडाफोड़

शनिवार शाम को पुलिस और एसओजी टीम ने खरखोड़ा गांव में दबिश दी। छापेमारी के दौरान एक खेत में बड़ी संख्या में अफीम के पौधे लगे हुए मिले। पुलिस ने मौके से कुल 450 अफीम के पौधे बरामद किए, जिन पर करीब 520 फल लगे हुए थे। पुलिस ने तुरंत इन पौधों को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पता चला कि यह खेती गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा की जा रही थी। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान रामनरेश पुत्र रामाश्रय, निवासी खरखोड़ा, थाना बृजमनगंज, जनपद महाराजगंज के रूप में हुई है।

Maharajganj opium plants seized: NDPS एक्ट में केस दर्ज

इस मामले में बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की थी, जिसमें अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 67/26 के तहत धारा 8/17/25 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिस खेत में अफीम के पौधे मिले हैं, वहां सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अदालत से आदेश मिलने के बाद जब्त किए गए अफीम के सभी पौधों को नियमानुसार नष्ट कर दिया जाएगा। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की खेती को लेकर पुलिस की सतर्कता और सख्ती की चर्चा हो रही है।

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।