सहारनपुर में समय से पहले होलिका दहन करने का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर में समय से पहले होलिका दहन करने का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), दो मार्च (भाषा) सहारनपुर जिले के मिर्जापुर क्षेत्र में सोमवार को कथित तौर पर समय से पहले होलिका दहन कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडेय ने बताया कि अलीपुर नौगवां गांव में मन्नतराम के 28 वर्षीय बेटे पाला ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर वहां लकड़ियों के ढेर में आग लगा दी।
उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद होलिका दहन समिति के सदस्यों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पांडेय ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं सलीम खारी
खारी

Facebook


