गाजीपुर में गांगी नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत
गाजीपुर में गांगी नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत
गाजीपुर, 24 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गांगी नदी में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची और उसके तीन वर्षीय भाई की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, करंडा थाना क्षेत्र के माहेपुर गांव निवासी संतोष बिंद की पुत्री प्रिया (5) और पुत्र कृष्ण (3) की गांगी नदी में डूबने से मौत हुई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह प्रिया और कृष्ण दोनों नदी के किनारे पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेलते समय कृष्ण किसी तरह नदी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में उसकी बहन प्रिया भी नदी में उतर गई और दोनों डूब गए।
नदी के दूसरे किनारे मौजूद लोगों ने घटना देखकर शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला।
परिजन और ग्रामीण दोनों बच्चों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भाषा
सं, आनन्द रवि कांत

Facebook


