राजपूत समाज की कुलदेवी मां करणी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

राजपूत समाज की कुलदेवी मां करणी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोपी युवक गिरफ्तार

राजपूत समाज की कुलदेवी मां करणी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोपी युवक गिरफ्तार
Modified Date: March 16, 2026 / 10:20 pm IST
Published Date: March 16, 2026 10:20 pm IST

भदोही (उप्र), 16 मार्च (भाषा) भदोही जिले में सोशल मीडिया पर राजपूत समाज की कुलदेवी मां करणी के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भदोही क्षत्रिय करणी सेना के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर सचिन सोनकर नामक युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में चौरी थाने में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने कहा कि सोनकर को सोमवार को चौरी थाना के माधोरामपुर से गिरफ्तार करने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चौरी थाने के प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि सोशल मीडिया से जुड़े विभिन्न मंचों पर शनिवार को की गई पोस्ट में राजपूतों की कुलदेवी मां करणी के बारे में कथित रूप से बेहद अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

गौतम ने बताया कि सिंह ने थाने में दी गई मामले से संबंधित तहरीर में कहा था कि सोनकर की इस टिप्पणी से राजपूतों के अनेक संगठन बेहद आहत हुए हैं और जिले में जातीय हिंसा हो सकती है।

भाषा सं सलीम जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में