Ghaziabad Crime News: पारिवारिक विवाद के बाद भाइयों ने माता-पिता के साथ कर दिया कांड, हालत देख पुलिस भी रह गई सन्न

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के ‘क्रॉसिंग रिपब्लिक’ इलाके में पारिवारिक झगड़े के बाद दो भाइयों ने मिलकर माता-पिता की हत्या कर दी।

Ghaziabad Crime News: पारिवारिक विवाद के बाद भाइयों ने माता-पिता के साथ कर दिया कांड, हालत देख पुलिस भी रह गई सन्न

Ghaziabad Crime News/image: Social Media

Modified Date: July 21, 2026 / 05:45 pm IST
Published Date: July 21, 2026 5:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पारिवारिक विवाद के दो भाइयों ने माता-पिता पर किया जानलेवा हमला।
  • घायल माता-पिता की इलाज एक दौरान हुई मौत।
  • पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को किया गिरफ्तार।

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के ‘क्रॉसिंग रिपब्लिक’ इलाके में पारिवारिक झगड़े के बाद माता-पिता की हत्या कर देने को लेकर दो भाइयों को हिरासत में लिया गया है।  पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस को एक किरायेदार ने सूचना दी कि, वीर नगर इलाके में मकान मालिक गंगाशरण, उनकी पत्नी विमलेश और उनके दो बेटों- दीपक और ललित के बीच हिंसक विवाद हो गया है। उन्होंने बताया कि किरायेदार ने पुलिस को जानकारी दी कि झगड़े के दौरान गंगाशरण और विमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍होंने कहा, ‘‘पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल दंपत्ति को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’ पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपी बेटों को हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

पुलिस उपायुक्त के अनुसार ‘फॉरेंसिक टीम’ ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। (Ghaziabad Crime News) डीसीपी ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से पता चला है कि परिवार में लंबे समय से घरेलू झगड़ा चल रहा था, जिसमें संपत्ति का विवाद भी शामिल था।’’ उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि कथित हत्याएं पारिवारिक झगड़े के कारण हुई बहस के दौरान की गईं।

क्या है वारदात को वजह

Ghaziabad Crime News: स्थानीय लोगों के अनुसार, माता-पिता ने दोनों बेटों को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था तथा चूंकि दोनों बेरोजगार थे, जिसके कारण परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार रात, ऐसी ही एक बहस कथित तौर पर हिंसक हो गई। उन्‍होंने बताया कि गंगाशरण के सिर पर चोटें आई थीं और गला घोंटे जाने का भी संदेह है। पुलिस का कहना है कि लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.