बरेली के होटल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

बरेली के होटल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

बरेली के होटल में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज
Modified Date: May 15, 2026 / 03:20 pm IST
Published Date: May 15, 2026 3:20 pm IST

बरेली (उप्र), 15 मई (भाषा) बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के होटल में एक नाबालिग हिंदू छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है।

पुलिस के मुताबिक, युवक के खिलाफ दुष्कर्म और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया है।

छात्रा ने युवक के खिलाफ बहलाकर-फुसलाकर होटल में ले जाने और दुष्कर्म की रिपोर्ट थाना बहेड़ी में दर्ज कराई है। होटल के बाहर हिंदू संगठन ने ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाकर हंगामा किया।

हिंदू संगठन ने मुस्लिम युवक पर लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ भगा ले जाने का आरोप लगाया।

पुलिस ने छात्रा के हवाले से बताया कि वह मिर्जापुर जिले की रहने वाली है और बहेड़ी के रूड़की स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा कर रही है।

तहरीर में उसने आरोप लगाया कि बिरियानी बेचने वाले आरोपी मुजाहिद (25) ने उसे बहला-फुसलाकर बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

बहेड़ी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण सिंह ने बताया कि करीब 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा की शिकायत पर शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) (दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि आरोपी मुजाहिद, निवासी बहेड़ी, को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार घटना की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता होटल के बाहर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

‘हिंदू जागरण मंच युवा’ के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने आरोप लगाया कि बहेड़ी स्थित होटल ‘लव जिहाद’ का अड्डा बन चुका है जहां बिना किसी सत्यापन के नाबालिग लड़कियों को रुकने दिया जाता है। पटेल ने कहा कि इस बारे में उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और होटल के रजिस्टर व सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी है।

भाषा सं आनन्द

मनीषा संतोष

संतोष


लेखक के बारे में