बुलंदशहर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बुलंदशहर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बुलंदशहर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Modified Date: June 28, 2026 / 03:07 pm IST
Published Date: June 28, 2026 3:07 pm IST

बुलंदशहर (उप्र), 28 जून (भाषा) बुलंदशहर जिले की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।

अनूपशहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि 22 जून को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को चाकू दिखाकर आरोपी इरफान ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी इरफान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात में इस्तेमाल चाकू मंगलपुर गांव जाने वाले रास्ते के जंगल में छिपाया है। शनिवार रात जहांगीराबाद पुलिस टीम इरफान की निशानदेही पर चाकू बरामद करने जंगल पहुंची।

उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और पहले से छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में इरफान के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में