17 वर्षीय लड़की का अपहरण के बाद दुष्कर्म, मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। Man arrested for raping teenager in UP's Ballia

17 वर्षीय लड़की का अपहरण के बाद दुष्कर्म, मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार

Man arrested for raping teenager

Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: March 19, 2022 12:45 pm IST

बलिया (उप्र), 19 मार्च । Man arrested for raping teenager: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

read more: Chaitra Month 2022: आज से चैत्र महीना शुरू, जानिए कब है नवरात्रि, राम नवमी, हनुमान जयंती समेत प्रमुख व्रत और त्योहार

Man arrested for raping teenager : पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने बताया, “किशोरी बीते साल 22 दिसंबर को लापता हो गई थी। उसके पिता की शिकायत पर 16 फरवरी 2022 को रसड़ा थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।”

read more: हरमनप्रीत, मिताली और यास्तिका के अर्धशतक, भारत ने आस्ट्रेलिया को दिया 278 रन का लक्ष्य

वैस के मुताबिक, 17 मार्च को एक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कथित दुष्कर्म के आरोपी सोनू (22) को शुक्रवार को रसड़ा थाना क्षेत्र के तिहारीपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि मामले में पीड़ित किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है और उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com