महिला वकील को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार: पुलिस

महिला वकील को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार: पुलिस

महिला वकील को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार: पुलिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:24 pm IST
Published Date: March 6, 2022 8:04 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), छह मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक महिला वकील को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि महिला वकील की शिकायत पर न्यू मंडी थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले आरोपी विनीत शर्मा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बीच एक अन्य मामले में, थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने और उसे काकरोली थानाक्षेत्र स्थित एक गांव में बंधक बनाकर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की को मुक्त करा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी साकिब के खिलाफ एक मार्च को मामला दर्ज किया गया था और पुलिस ने शनिवार को लड़की को छुड़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा

अमित अविनाश

अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में