जमीन के विवाद को लेकर की चाचा की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जमीन के विवाद को लेकर की चाचा की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जमीन के विवाद को लेकर की चाचा की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: April 24, 2026 / 12:31 am IST
Published Date: April 24, 2026 12:31 am IST

बिजनौर (उप्र), 23 अप्रैल (भाषा) बिजनौर जिले में कथित रूप से जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार की शाम अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी।

बिजनौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि बिजनौर थाना क्षेत्र के दीदा नंगली गांव में इसहाक (50) और उसके भतीजे शाने राजा में खेत पर कुआं खोदने को लेकर विवाद हो रहा था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान राजा ने इसहाक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने बताया कि शाने‌ राजा मेरठ में आबकारी विभाग में सिपाही बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद था।

भाषा सं सलीम देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में